बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

सरकार का बैंक और ऋण प्रबंधक

सरकार के बैंकिंग लेनदेनों का प्रबंध करना रिज़र्व बैंक की प्रमुख भूमिका है। सरकार को व्‍यक्ति, कारोबार और बैंकों की भांति अपने वित्‍तीय लेनदेनों, जिसके अंतर्गत जनता से संसाधनों का जुटाया जाना भी शामिल है, को दक्षतापूर्वक और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए एक बैंकर की आवश्‍यकता पड़ती है।

प्रेस प्रकाशनी


(281 kb )
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 4 जुलाई 2026 (5 जुलाई 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय एसजीबी 2020-21 की शृंखला-IX के समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य

3 जुलाई 2026

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 4 जुलाई 2026 (5 जुलाई 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय एसजीबी 2020-21 की शृंखला-IX के
समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना संबंधी भारत सरकार की दिनांक 9 अक्तूबर 2020 की अधिसूचना एफ.सं. 4(4)–बी(डब्ल्यूएंडएम)/2020 (एसजीबी 2020-21 शृंखला-IX-जारी करने की तारीख 5 जनवरी 2021) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तदनुसार, उपरोक्त शृंखलाओं के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 4 जुलाई 2026 (5 जुलाई 2026 को अवकाश होने के कारण) होगी।

2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के तीन कारोबारी दिवसों के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तदनुसार, 4 जुलाई 2026 (5 जुलाई 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य 14,366/- (चौदह हजार तीन सौ छियासठ रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई 2026 को स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/606

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं