30 अप्रैल 2026
विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन संबंधी 46वीं छमाही रिपोर्ट: अक्तूबर 2025 – मार्च 2026
विदित है कि फरवरी 2004 में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने देश की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता लाने तथा प्रकटीकरण को बढ़ाने के लिए विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन पर अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट संकलित करने तथा उन्हें सार्वजनिक करने की पद्धति शुरू की थी।
इस संबंध में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मार्च 2026 के अंत के संदर्भ में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन संबंधी 46वीं छमाही रिपोर्ट जारी की है।
अक्तूबर 2025-मार्च 2026 के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियां 700.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 691.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों की नवीनतम स्थिति निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:
https://www.rbi.org.in/Scripts/WSSView.aspx?Id=28399
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/189 |