617 भारतीय रिज़र्व बैंक
Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियां

यद्यपि यह भूमिका हमारी गतिविधियों का एक ऐसा पहलू है, जिसके संबंध में स्‍पष्‍ट रूप से कहीं उल्‍लेख तो नहीं है, किंतु अति महत्‍वपूर्ण गतिविधियों की श्रेणी में इसकी गिनती की जाती है। इसके अंतर्गत अर्थव्‍यवस्‍था के उत्‍पादक क्षेत्रों को ऋण उपलब्‍धता सुनिश्चित करना, देश की वित्‍तीय मूलभूत संरचना के निर्माण हेतु संस्‍थाओं की स्‍थापना करना, किफायती वित्‍तीय सेवाओं की सुलभता बढ़ाना तथा वित्‍तीय शिक्षण एवं साक्षरता को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।

सूचना का अधिकार अधिनियम – प्रकटीकरण लॉग

विनियमन विभाग से संबंधित सूचना (गैर-बैंकिंग)

क्रम संख्या मांगी गई जानकारी उत्तर उत्तर की तिथि
1 कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं की डिजिटल ऋण गतिविधियों के विनियमन पर जारी दिशानिर्देशों के बारे में विवरण दें। आवेदक भारतीय रिज़र्व बैंक (डिजिटल उधार) निदेश, 2025 दिनांक 8 मई, 2025 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in को "अधिसूचनाएं" शीर्षक के तहत उपलब्ध है।

इसके अलावा, आरबीआई द्वारा विनियमित बैंकों/एनबीएफसी द्वारा विनियोजित डिजिटल ऋण देने वाले ऐप की सूची के लिए, आवेदक www.rbi.org.in (Citizen’s Corner -> DLA’s deployed by Regulated Entities) पर जा सकते हैं।
26 सितंबर 2025
2 कृपया अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) पर लागू एनपीए/आस्ति वर्गीकरण पर जारी दिशानिर्देशों का विवरण प्रदान करें आवेदक 1 अप्रैल, 2025 के मास्टर परिपत्र - अग्रिमों के संबंध में आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण तथा प्रावधानीकरण से संबंधित विवेकपूर्ण मानदंड, का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
3 कृपया शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) पर लागू एनपीए/आस्ति वर्गीकरण पर जारी दिशानिर्देशों का विवरण प्रदान करें आवेदक 1 अप्रैल, 2025 के आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण, प्रावधानीकरण और अन्य संबंधित मामलों पर मास्टर परिपत्र - शहरी सहकारी बैंक का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
4 कृपया एनबीएफसी (आवास वित्त कंपनियों/एचएफसी सहित) पर लागू एनपीए/आस्ति वर्गीकरण पर जारी दिशानिर्देशों का विवरण प्रदान करें। आवेदक निम्नलिखित का संदर्भ ले सकते हैं: 26 सितंबर 2025
5 कृपया व्यक्तियों के लिए ओटीएस योजनाओं के संबंध में विनियमनों का विवरण प्रदान करें आवेदक निम्नलिखित का संदर्भ ले सकते हैं: 26 सितंबर 2025
6 कृपया ऋणों के पुनर्गठन/संशोधन के संबंध में बैंकों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों अथवा परिपत्र का विवरण दें। आवेदक 7 जून 2019 के ‘दबावग्रस्त आस्तियों के समाधान के लिए विवेकपूर्ण ढांचा' पर परिपत्र का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।

शहरी सहकारी बैंकों के लिए, आवेदक 01 अप्रैल 2025 के आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण, प्रावधानीकरण और अन्य संबंधित मामलों पर मास्टर परिपत्र - शहरी सहकारी बैंक संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।
26 सितंबर 2025
7 बैंक ऋणों के लिए विशेष उल्लेख खाता (एसएमए) से संबंधित मानदंडों के बारे में जानकारी। वाणिज्यिक बैंकों के लिए, आवेदक 1 अप्रैल 2025 के मास्टर परिपत्र - अग्रिमों के संबंध में आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण तथा प्रावधानीकरण से संबंधित विवेकपूर्ण मानदंड, का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।

शहरी सहकारी बैंकों के लिए, आवेदक 1 अप्रैल, 2025 के आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण, प्रावधानीकरण और अन्य संबंधित मामलों पर मास्टर परिपत्र - शहरी सहकारी बैंक का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।
26 सितंबर 2025
8 बैंक गारंटी के संबंध में क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं आवेदक दिनांक 06 अगस्त 2025 के भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-निधि आधारित ऋण सुविधाएँ) निदेश, 2025 का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
9 क्या बैंक से कोई ऋण लेते समय बीमा लेना अनिवार्य है? आवेदक दिनांक 26 मई 2016 के “मास्टर निदेश – भारतीय रिज़र्व बैंक (बैंकों द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सेवाएं) दिशानिर्देश, 2016” के पैरा 18(डी) (i), (v) और (vi) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
10 क्या एटीएम कार्ड खाताधारक को आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में बीमा कवर प्रदान करता है? आवेदक दिनांक 21 अप्रैल 2022 के “मास्टर निदेश - क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड - जारी और आचार संबंधी निदेश, 2022” के “सामान्य शर्तों” पर पैरा 23(जे) और परिशिष्ट के प्रश्न 13 का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
11 क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई द्वारा क्या उपाय किए गए हैं? आवेदक दिनांक 21 अप्रैल 2022 के “मास्टर निदेश - क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड - जारी और आचार संबंधी निदेश, 2022” के पैरा 5(ख), पैरा 6(ख)(v), पैरा 10(ख), पैरा 10(ग), पैरा 23(छ) और पैरा 24(ज) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
12 क्रेडिट कार्ड से संबंधित ब्याज दर और अन्य शुल्कों पर क्या दिशानिर्देश हैं? आवेदक दिनांक 21 अप्रैल 2022 के “मास्टर निदेश - क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड - जारी और आचार संबंधी निदेश, 2022” के ब्याज दरें और अन्य शुल्क पर पैरा 9 और पैरा 24(ग) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
13 क्या बैंक कर्मचारियों को शाखाओं में बीमा उत्पाद बेचने की अनुमति है? इस संबंध में क्या दिशानिर्देश जारी किए गए हैं? आवेदक दिनांक 26 मई 2016 के “मास्टर निदेश – भारतीय रिज़र्व बैंक (बैंकों द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सेवाएं) दिशानिर्देश, 2016” के पैरा 18(डी) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
14 क्या कोई बैंक ग्राहक की सहमति के बिना क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है या क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा बढ़ा सकता है? आवेदक दिनांक 21 अप्रैल 2022 के “मास्टर निदेश - क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड - जारी और आचार संबंधी निदेश, 2022” के पैरा 6(क)(iv), 6(क)(vi), 6(क)(viii), 11(ख) और परिशिष्ट(एफएक्यू) के प्रश्न 10 का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
15 क्या बैंकों से डेबिट कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है? आवेदक दिनांक 21 अप्रैल 2022 के “मास्टर निदेश - क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड - जारी और आचार संबंधी निदेश, 2022” के पैरा 14(घ) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
16 इस वित्तीय वर्ष के लिए स्वर्ण के आयात के लिए आरबीआई द्वारा अनुमति दिए गए नामित बैंकों के नाम और संख्या वित्त वर्ष 2024-25 2025-26 के लिए स्वर्ण/चांदी के आयात के लिए अधिकृत बैंक निम्न पर उपलब्ध हैं www.rbi.org.in → कार्य-वार साइटें->उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण ->आम जनता के लिए -> उपयोग सूचना- > वित्तीय एजेंट - > स्वर्ण/चांदी आयात करने वाले बैंक 26 सितंबर 2025
17 बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक अनिवार्य ओवीडी की सूची। आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के 'आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेज' पर पैराग्राफ 3(ए)(xiv) का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
18 मेरे ओवीडी पर वर्तमान पता नहीं है। बैंक खातों के लिए वर्तमान पते के संबंध में क्या अनुदेश हैं? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 3(ए)(xiv) और पैराग्राफ 16 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
19 मैंने कुछ साल पहले बैंक खाता खोलते समय ही केवाईसी किया था। बैंक अभी भी री-केवाईसी पर जोर क्यों दे रहे हैं? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 38 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
20 ग्राहकों के बैंक खाते और उसके लेन-देन की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बैंक के कर्तव्य और जिम्मेदारियां क्या हैं? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 55 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
21 यदि किसी व्यक्ति का बैंक में खाता नहीं है, तो क्या 50,000 रुपये और उससे अधिक के लेनदेन के लिए केवाईसी आवश्यक है? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 13(ई) और पैराग्राफ 13(एफ) का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
22 मैं बैंक में संयुक्त खाता खोलना चाहता हूं। क्या केवाईसी केवल पहले खाताधारक के लिए या सभी खाताधारकों के लिए किया जाना चाहिए? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 10(जी) का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
23 स्वामित्व फर्मों, कंपनियों, भागीदारी फर्मों, ट्रस्टों के मामले में बैंक खाता खोलने के लिए कौन से केवाईसी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के अध्याय VI के भाग II और भाग III का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
24 बैंकों द्वारा जारी किए गए चेक/ड्राफ्ट/भुगतान आदेश/बैंकर चेक के भुगतान की समय-सीमा क्या है? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 58 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
25 क्या बैंक खाता खोलने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है? आवेदक 25 फरवरी 2016 के मास्टर निदेश - अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) निदेश, 2016 (14 अगस्त 2025 को अद्यतन) के पैराग्राफ 16(बी) और पैराग्राफ 66 का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं->मास्टर निदेशों-> वाणिज्यिक बैंकिंग" में उपलब्ध हैं। 25 सितंबर 2025
26 आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें जिसमें उन दिनों की संख्या शामिल हो, जिनके भीतर उधारकर्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को उनके द्वारा लिए गए वैयक्तिक ऋण के समापन होने के बाद उन्हें संबंधित प्रबंधन द्वारा वापस कर दिया जाना चाहिए। आवेदक 13 सितंबर 2023 के परिपत्र ‘जिम्मेदार उधार आचरण – वैयक्तिक ऋणों के पुनर्भुगतान/निपटान पर चल/अचल संपत्ति दस्तावेज़ मुक्त करना' का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। आवेदक परिपत्र की 'प्रयोज्यता' पर पैरा 9 का भी संदर्भ ले सकता है। 19 सितंबर 2025
27 क्या मैं अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में आवास ऋण के लिए अस्थायी ब्याज दर को विधिक रूप से नियत ब्याज दर में बदलने का हकदार हूं या नहीं? कृपया मुझे यथाशीघ्र सूचित करें। आवेदक निम्न का संदर्भ लें:

ए) 1 जुलाई 2015 के 'मास्टर परिपत्र-ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध' का पैरा 2.5, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।

बी) दिनांक 18 अगस्त 2023 के "समान मासिक किस्तों (ईएमआई) आधारित व्यक्तिगत ऋण पर अस्थायी (फ्लोटिंग) ब्याज दर का पुनर्निर्धारण" पर परिपत्र, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है।
19 सितंबर 2025
28 छोटे सेवा प्रदाताओं और व्यापारियों को दिए गए ऋणों पर बैंकों और एनबीएफसी द्वारा दंडात्मक शुल्क लगाने के संबंध में वर्तमान दिशानिर्देश क्या हैं? आवेदक 18 अगस्त 2023 के परिपत्र ‘उचित उधार प्रथा - ऋण खातों में दंडात्मक शुल्क' और 29 दिसंबर 2023 के परिपत्र ‘उचित उधार प्रथा - ऋण खातों में दंडात्मक शुल्क: अनुदेशों के कार्यान्वयन के लिए समय-सीमा का विस्तार' का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर 'अधिसूचनाएं' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 19 सितंबर 2025
29 किसी कंपनी के लिए एनबीएफसी लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया आप 17 जून 2016 की प्रेस विज्ञप्ति "भारतीय रिज़र्व बैंक ने नए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरलीकृत और युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया" का संदर्भ लें, जो www.rbi.org.in पर 'प्रेस प्रकाशनियां' शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 26 सितंबर 2025
30 निजी क्षेत्र के बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी), जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) के राज्य सहकारी बैंक (एसटीसीबी) के साथ विलय/समामेलन पर आरबीआई के दिशानिर्देश क्या हैं? आवेदक निम्न का संदर्भ लें: 06 अक्टूबर 2025
31 क्या भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) भारत में क्रेडिट सोसाइटियों को विनियमित करता है? भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) सहकारी समितियों को विनियमित नहीं करता है। तथापि, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में बैंकिंग कारोबार करने के लिए बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 22 के तहत लाइसेंस प्राप्त सहकारी बैंकों को विनियमित करता है। 29 सितंबर 2025
32 वाणिज्यिक बैंकों की सावधि जमा ब्याज दर के बारे में जानकारी आवेदक मार्च 03, 2016 के मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (जमाराशियों पर ब्याज दर) निदेश, 2016 (07 जून 2024 को यथासंशोधित) का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 13 अक्तूबर 2025
33 हरित जमा की स्वीकृति के बारे में जानकारी? आवेदक 11 अप्रैल 2023 को जारी “हरित जमाराशियों के अंगीकरण हेतु ढांचा” पर परिपत्र देख सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 29 सितंबर 2025
34 ऋण वसूली के लिए बैंकों द्वारा नियुक्त वसूली एजेंट के नियम क्या हैं? आवेदक निम्नलिखित का उल्लेख कर सकते हैं:

ए) 'मास्टर परिपत्र - ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध' के पैरा 2.6, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है।

बी) 12 अगस्त 2022 का "वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग - वसूली प्रतिनिधियोंको नियुक्त करने वाली विनियमित संस्थाओं की जिम्मेदारी" पर परिपत्र जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है।
19 सितंबर 2025
35 निजी क्षेत्र के बैंकों में बैंक के अध्यक्ष/निदेशकों की भूमिका/कार्य आवेदक 14 जून 1996 के 'निजी क्षेत्र के बैंकों में निदेशकों और अंशकालिक अध्यक्ष की भूमिका' पर परिपत्र का संदर्भ लें सकते है, जो निम्न लिंक पर उपलब्ध है:

https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/notification/PDFs/Circulars%20of%20DBOD_1995-1996.PDF
15 अक्तूबर 2025
36 पब्लिक सैक्टर बैंक (पीएसबी) के निर्वाचित निदेशकों के लिए उपयुक्त और उचित मानदंड आवेदक दिनांक 2 अगस्त 2019 के मास्टर निदेश – भारतीय रिज़र्व बैंक (सरकारी क्षेत्र के बैंकों के बोर्ड पर निर्वाचित निदेशकों के लिए 'उचित और उपयुक्त' मानदंड) निदेश, 2019, का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 15 अक्तूबर 2025
37 पारिश्रमिक, बोनस आदि पर भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देश निजी क्षेत्र के बैंकों पर लागू होते हैं आवेदक दिनांक 04 नवंबर 2019 के ‘पूर्णकालि‍क नि‍देशक/ मुख्य कार्यपालक अधि‍कारी/महत्त्वपूर्ण जोखि‍म लेने वाले और नि‍यंत्रण का कार्य करने वाले स्टाफ आदि‍ के पारि‍श्रमि‍क के संबंध में दि‍शानि‍र्देश’ पर परिपत्र का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 15 अक्तूबर 2025
38 एनबीएफसी के निदेशकों के लिए फिट और उचित मानदंड पर निदेश क्या हैं? आवेदक दिनांक 19 अक्तूबर 2023 के मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-स्केल आधारित विनियमन) निदेश, 2023 का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 15 अक्तूबर 2025
39 कृपया स्पष्ट करें कि क्या एक निदेशक दो एनबीएफसी में निदेशक पद धारण कर सकता है? एक एनबीएफसी में उसे प्रबंध निदेशक और दूसरी एनबीएफसी में गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाता है। आवेदक, दिनांक 19 अक्तूबर 2023 के मास्टर निदेश - भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-स्केल आधारित विनियमन) निदेश, 2023 के पैरा 97 का संदर्भ ले सकते हैं, जो www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 15 अक्तूबर 2025
40 बैंकों में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी और सीईओ), पूर्णकालिक निदेशक (डब्ल्यूटीडी) और अंशकालिक अध्यक्ष (पीटीसी) की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति के लिए पात्रता/फिट और उचित मानदंड पर आरबीआई के दिशानिर्देश/निदेश आवेदक आरबीआई के निम्नलिखित अनुदेशों का उल्लेख कर सकते हैं: 15 अक्तूबर 2025
41 वाणिज्यिक बैंकों में अदावी जमाराशियों के बारे में जानकारी वाणिज्यिक बैंकों के पास अदावी जमाराशियों की जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है,
https://cimsdbie.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/home-> प्रकाशन -> भारत में बैंकों से संबंधित सांख्यिकीय तालिका->अन्य तालिका->तालिका 35 Unclaimed Deposits with Scheduled Commercial Banks
15 अक्तूबर 2025
42 वह कौन सा क़ानून है जिसके तहत साख सूचना कंपनियों (सीआईसी) की स्थापना की जाती है? भारतीय रिजर्व बैंक ने साख सूचना कंपनी (विनियमन) अधिनियम, 2005 (सीसीआरए) की धारा 5 और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों (सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध) के अनुसार चार साख सूचना कंपनियों (सीआईसी) को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया है, जो निम्नानुसार है:

1. ट्रांसयूनियन सिबिल लिमिटेड

2. इक्विफैक्स क्रेडिट इंफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड

3. एक्सपीरियन क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

4. सीआरआईएफ हाई मार्क क्रेडिट इंफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
09 अक्तूबर 2025
43 भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों/वित्तीय संस्थाओं/एनबीएफसी को ऋण वितरण के लिए साख सूचना रिपोर्ट प्राप्त करने के अनुदेश दिए हैं? आवेदक को सूचित किया जाता है कि, मास्टर निदेश – भारतीय रिज़र्व बैंक (साख सूचना रिपोर्टिंग) निदेश, 2025 दिनांक 06 जनवरी 2025 के पैरा 11(1) के अनुसार, क्रेडिट संस्थान, अपनी ऋण नीतियों/ऋण मूल्यांकन प्रक्रियाओं में, एक या अधिक साख सूचना कंपनियों (सीआईसी) से साख सूचना रिपोर्ट (सीआईआर) प्राप्त करने के लिए उपयुक्त प्रावधान शामिल करेंगे ताकि क्रेडिट निर्णय, प्रणाली में उपलब्ध क्रेडिट जानकारी पर आधारित हों। दिनांक 06 जनवरी 2025 का मास्टर निदेश – भारतीय रिज़र्व बैंक (साख सूचना रिपोर्टिंग) निदेश, 2025 www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 09 अक्तूबर 2025
44 इरादतन चूककर्ता पर दिशानिर्देश आवेदक, 30 जुलाई 2024 को इरादतन चूककर्ताओं और बड़े चूककर्ताओं के निर्वाहन पर मास्टर निदेश के तहत जारी दिशानिर्देशों का संदर्भ ले सकते हैं, जो उक्त मामले पर मौजूदा विनियामकीय निदेशों को समेकित करता है। दिनांक 30 जुलाई 2024 का इरादतन चूककर्ताओं और बड़े चूककर्ताओं के निर्वाहन पर मास्टर निदेश www.rbi.org.in पर “अधिसूचनाएं” शीर्ष के तहत उपलब्ध है। 09 अक्तूबर 2025
45 क्या क्रेडिट स्कोर की गणना के लिए आरबीआई द्वारा कोई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, या क्या प्रत्येक कंपनी अपने दम पर मानदंड तय करती है? आवेदक नोट कर सकते हैं कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने क्रेडिट स्कोर की गणना के लिए साख सूचना कंपनियों (सीआईसी) द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के संबंध में कोई अनुदेश/दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। सीआईसी द्वारा उपयोग किए जाने वाले क्रेडिट स्कोरिंग मॉडल प्रकृति में मालिकाना होते हैं, जो साख सूचना के व्यवसाय में उनके संबंधित अनुभव पर आधारित होते हैं। 09 अक्तूबर 2025
46 बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (एएसीएस) के तहत भारत में आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त सहकारी बैंकों की सूची कहां मिल सकती है? भारत में बैंकिंग व्यवसाय करने के लिए बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 22 के तहत आरबीआई द्वारा लाइसेंस जारी किए गए सहकारी बैंकों की सूची नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देखी जा सकती है:
https://www.rbi.org.in/commonperson/Hindi/Scripts/BanksInIndia.aspx
सितंबर 29, 2025
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं