आरबीआई परिपत्रों की सूची


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जिलों का पुनर्गठन – अग्रणी बैंक के दायित्व का निर्धारण और समीक्षा

आरबीआई/2026-27/300
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.12/02.08.001/2026-27

26 अक्टूबर 2026

अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक

महोदया/ महोदय,

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जिलों का पुनर्गठन – अग्रणी बैंक के दायित्व का निर्धारण और समीक्षा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचना सं. एफ. 223/एसडीएम-II(मुख्यालय)/भूमि/2025/285 के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जिलों के पुनर्गठन को अधिसूचित किया है, जिसके अंतर्गत तीन नए जिले, अर्थात् पुरानी दिल्ली, मध्य उत्तर और बाहरी उत्तर गठित किए गए हैं तथा शाहदरा जिले का अस्तित्व समाप्त हो गया है।

2. नवगठित जिलों में अग्रणी बैंक के दायित्व निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं:

क्र. सं. नवगठित जिला अग्रणी बैंक डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड
1. पुरानी दिल्ली केनरा बैंक 03E (इसे ‘अंक शून्य, अंक तीन और अंग्रेज़ी वर्ण ई’ के रूप में पढ़ा जाए)
2. मध्य उत्तर भारतीय स्टेट बैंक 03F (इसे ‘अंक शून्य, अंक तीन और अंग्रेज़ी वर्ण एफ’ के रूप में पढ़ा जाए)
3. बाहरी उत्तर पंजाब नैशनल बैंक 03G (इसे ‘अंक शून्य, अंक तीन और अंग्रेज़ी वर्ण जी’ के रूप में पढ़ा जाए)

3. इस पुनर्गठन के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के कुछ मौजूदा जिलों के अग्रणी बैंक के दायित्वों की समीक्षा की गई है और उनमें निम्नानुसार संशोधन किया गया है:

क्र. सं. जिले का नाम मौजूदा अग्रणी बैंक डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड नवगठित अग्रणी बैंक
1. मध्य केनरा बैंक 358 भारतीय स्टेट बैंक
2. उत्तरपश्चिम पंजाब नैशनल बैंक 362 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया

4. शाहदरा जिले का अस्तित्व समाप्त हो जाने के कारण, दिनांक 11 जुलाई 2013 के परिपत्र ग्राआऋवि.केका.एलबीएस.बीसी.सं.12/02.08.001/2013-14 के माध्यम से उक्त जिले के संबंध में अधिसूचित अग्रणी बैंक का दायित्व, जो निम्नानुसार था, प्रतिसंहत (रिवोक) किया जाता है:

क्र. सं. जिला (भूतपूर्व) अग्रणी बैंक डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड
1 शाहदरा बैंक ऑफ़ बड़ौदा 369

5. शेष जिलों में मौजूदा अग्रणी बैंकों में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होगा जब तक इस संबंध में आगे कोई सूचना जारी नहीं की जाती हो।

भवदीया,

(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष