25 अगस्त 2026
आरबीआई बुलेटिन – अगस्त 2026
आज रिज़र्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन का अगस्त 2026 का अंक जारी किया। इस बुलेटिन में द्विमासिक मौद्रिल नीति वक्तव्य (3-5 अगस्त 2026), छः भाषण, एक आलेख और वर्तमान सांख्यिकी शामिल हैं।
यह आलेख अर्थव्यवस्था की स्थिति संबंधी है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति
वैश्विक अर्थव्यवस्था एक नाजुक भू-राजनीतिक माहौल और व्यापार से जुड़ी लगातार अनिश्चितताओं का सामना कर रही है। तथापि, घरेलू अर्थव्यवस्था ने चल रही वैश्विक बाधाओं के प्रति उल्लेखनीय आघात- सहनीयता प्रदर्शित की है, जिसका कारण मजबूत घरेलू मांग और बढ़ती विनिर्माण और सेवा गतिविधि है। जुलाई में, जून के घाटे के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गति पकड़ी। जबकि हेडलाइन सीपीआई मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़ी, जो खाद्य मुद्रास्फीति को दर्शाती है; मूल मुद्रास्फीति स्थिर रही। चलनिधि की स्थिति में सुधार हुआ, जिससे ऋण संवृद्धि और चल रही निवेश गतिविधि को समर्थन प्राप्त हुआ। विदेशी पूंजी अंतर्वाह में सुधार हुआ, जिससे बाहरी क्षेत्र मजबूत हुआ।
बुलेटिन के आलेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और ये भारतीय रिज़र्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/966 |