29 सितंबर 2026
राज्य सरकारों को अर्थोपाय अग्रिम पर सलाहकार समिति की रिपोर्ट
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर राज्य सरकारों को अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) पर सलाहकार समिति की रिपोर्ट प्रकाशित की है।
रिज़र्व बैंक ने श्री आई एस एन प्रसाद, पूर्व अपर मुख्य सचिव, कर्नाटक सरकार की अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति का गठन किया था। इस सलाहकार समिति के विचारार्थ विषय में, अन्य बातों के साथ-साथ, राज्य-वार डब्ल्यूएमए सीमाओं और राज्यों के लिए उपलब्ध अन्य वित्तीय सुविधाओं की समीक्षा शामिल थी।
समिति ने विभिन्न अनुशंसाएँ की हैं, जिन पर रिज़र्व बैंक द्वारा विचार किया जाएगा।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1211 |