2 अक्तूबर 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्री सुधाकर मल्ली को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 1 अक्तूबर 2026 से श्री सुधाकर मल्ली को कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त किया है।
ईडी के रूप में पदोन्नति से पूर्व, श्री सुधाकर, रिज़र्व बैंक के पर्यवेक्षण विभाग में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक के रूप में सेवारत थे।
श्री सुधाकर लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ एक अनुभवी केंद्रीय बैंकर हैं। उन्हें बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी बैंकों के पर्यवेक्षण का ढाई दशक से अधिक समय का व्यापक अनुभव है। उन्हें विदेशी अधिकार क्षेत्र में लगभग पाँच वर्ष का पर्यवेक्षी अनुभव भी है। उन्होंने मुद्रा प्रबंधन के क्षेत्र में भी काम किया है।
कार्यपालक निदेशक के रूप में, श्री सुधाकर पर्यवेक्षण विभाग (पर्यवेक्षी मूल्यांकन) का कार्य देखेंगे।
श्री सुधाकर के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री है और वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकर्स के प्रमाणित एसोसिएट (सीएआईआईबी) हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1241 |