16 अक्तूबर 2026
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 19 अक्तूबर 2026 (20 अक्टूबर 2026
को अवकाश होने के कारण) को देय एसजीबी 2020-21 की शृंखला VII के समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन
मूल्य
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 9 अक्तूबर 2020 की अधिसूचना एफ.सं. 4(4)–बी(डब्ल्यूएंडएम)/2020 (एसजीबी 2020-21 शृंखला VII - जारी करने की तारीख 20 अक्तूबर 2020) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड के समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की अगली देय तिथि 19 अक्तूबर 2026 (20 अक्टूबर 2026 को अवकाश होने के कारण) होगी।
2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के तीन कारोबारी दिवसों के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तदनुसार, 19 अक्तूबर 2026 (20 अक्टूबर 2026 को अवकाश होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य ₹14,614/- (चौदह हजार छह सौ चौदह रूपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 14 अक्तूबर, 15 अक्तूबर और 16 अक्तूबर 2026 को स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1344
|