आरबीआई/2025-26/220
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.13/02.08.001/2025-26
16 फरवरी 2026
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ प्रिय महोदय,
हरियाणा राज्य में नए जि़ले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
हरियाणा सरकार ने 19 दिसंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचना संख्या 682.ए.आर.आई.सी.-03-2025/7392 के माध्यम से हरियाणा राज्य में हांसी नामक नए जि़ले के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इस नए जि़ले के लिए निम्नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:
| क्र.सं. |
नव निर्मित जि़ले का नाम |
उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया है |
नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड |
| 1 |
हांसी |
पंजाब नैशनल बैंक |
02V
(शून्य दो वी के रूप में पढ़ा जाए) |
2. हरियाणा राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |