आरबीआई/2013-14/483
शबैंवि.बीपीडी(एडी)परि.सं.7/13.01.000/2013-14
7 फरवरी 2014
मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभीएडी संवर्ग-I के शहरी सहकारी बैंक
महोदया/ महोदय,
एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज-दरें
कृपया 21 अगस्त 2013 का हमारा परिपत्र शबैंवि.बीपीडी.एडी.परिपत्र सं.2/13.01.000/2013-14 देखें, जिसमें एक से लेकर तीन वर्ष से कम और तीन से पांच वर्षों की परिपक्वता अवधि वाली एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज दर की उच्चतम सीमा के बारे में सूचित किया गया था। यह अनुदेश 30 नवंबर 2013 तक वैध था। 02 दिसंबर 2013 परिपत्र शबैंवि.बीपीडी(एडी)परि.सं.5/13.01.000/2013-14 के पैरा 2 के अनुसार इन अनुदेशों की अवधि को 31 जनवरी 2014 तक बढ़ाया गया था तथा उसे समीक्षाधीन रखा गया था।
2. समीक्षा के दौरान और बैंकों को थोड़ा समय देने की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है कि 21 अगस्त 2013 के हमारे परिपत्र द्वारा निर्धारित एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज दर की उच्चतम सीमा 28 फरवरी 2014 तक जारी रहेगी और उच्चतम सीमा 14 अगस्त 2013 से पूर्व की स्थिति के अनुसार निम्न प्रकार होगी।
परिपक्वता अवधि |
वर्तमान |
1 मार्च 2014 से लागू रूप में |
1 वर्ष से किंतु 3 वर्ष से कम |
लाइबोर / स्वैप के अतिरिक्त
200 आधार अंक |
कोई परिवर्तन नहीं |
3-5 वर्ष |
लाइबोर / स्वैप के अतिरिक्त
400 आधार अंक |
लाइबोर/ स्वैप के अतिरिक्त
300 आधार अंक |
3. इस संबंध में समय-समय पर यथा संशोधित अन्य सभी अनुदेश अपरिवर्तित रहेंगे।
भवदीय,
(ए.के.बेरा)
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक |