Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक 200 के बैंकनोट जारी करेगा

24 अगस्त 2017

भारतीय रिज़र्व बैंक 200 के बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक 25 अगस्त 2017 को आरबीआई के चुनिंदा कार्यालयों और कुछ बैंकों से महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 200 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिसपर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग में पृष्ठभाग में सांची स्तूप का रूपाकंन है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। नोट का आधार रंग चमकीला पीला है। इस नोट में अन्य डिजाइन, ज्यामितीय पैटर्न समग्र रंग योजना के साथ संरेखित हैं, जो पृष्ठभाग और अग्रभाग दोनों में हैं।

महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 200 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों का चित्र और मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:

i. चित्र

अग्रभाग (आगे)



पृष्ठभाग (पीछे)

ii. प्रमुख विशेषताएं

अग्रभाग (आगे)

1. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ आर-पार मिलान

2. मूल्यवर्ग अंक 200 के साथ लेटेंट चित्र

3. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक

4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र

5. सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘200’

6. कलर बदलाव सहित “भारत”, RBI’ के साथ विडोंड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे से नीले में परिवर्तित होता है।

7. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर का हस्ताक्षर और आरबीआई प्रतीक

8. दायीं तरफ नीचे रंग परिवर्तक स्याही (हरा से नीला) में 200 रूपए चिन्ह के मूल्यवर्ग अंक

9. दायीं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक

10. महात्मा गांधी चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (200) वाटर मार्क

11. संख्या पैनलों में छोटे से बढ़ते आकार के अंक ऊपर बायीं तरफ तथा नीचे दायीं तरफ

12. दृष्टिबाधित लोगों के लिए

महात्मा गांधी का चित्र इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में, अशोक स्तंभ प्रतीक, माइक्रो-टेक्सट 200 के साथ उभरा हुआ पहचान चिह्न H, नोट के बायीं और दायीं दोनों तरफ लाइनों के बीच दो वृत्तों के साथ चार कोणीय ब्लीड लाइनें

पृष्ठभाग (पीछे)

13. नोट के बायीं तरफ में मुद्रण वर्ष

14. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो

15. भाषा पैनल

16. सांची स्तूप का रूपाकंन

17. देवनागरी में २०० मूल्यवर्ग अंक

आकार

18. बैंकनोट का आकार 66 एमएम × 146 एमएम होगा

जोस जे.कट्टूर
मुख्य महा प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/529


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष