Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

प्रेस प्रकाशनी

म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों का सर्वेक्षण – 2016-17

5 सितंबर 2017

म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों का सर्वेक्षण – 2016-17

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों के सर्वेक्षण के 2016-17 के दौर के परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं। इन आंकड़ों को म्यूच्युअल फंड कंपनियां (एमएफ) और उनकी आस्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) 44 कंपनियां (कंपनियों की सूची के लिए अनुलग्नक देखें) शामिल हैं जिन्होंने संदर्भ वर्ष 2016-17 और/अथवा पिछले वर्षों के दौरान विदेशी आस्तियां और/अथवा देयताएं धारित/अधिगृहीत की। वित्तीय वर्ष के अंत की स्थिति संदर्भ अवधि के लिए अनिवासियों को जारी यूनिटों, भुगतान नहीं किए गए लाभांश, अनिवासियों को जारी यूनिटों के मोचन और म्यूच्युअल फंडों के विदेशी निवेश से संबंधित वित्तीय वर्ष के अंत की स्थिति म्यूच्युअल फंडों से अनुसूची 4 के अंतर्गत एकत्र की गई। आस्ति प्रबंधन कंपनियों की बाह्य आस्तियों और देयताओं के स्टॉक पर आंकड़े विदेशी देयताओं और आस्तियों पर वार्षिक विवरणी (एफएलए) के माध्यम से एकत्र किए गए हैं।

मुख्य-मुख्य बातें:

I. म्यूच्युअल फंड कंपनियां:

  • मार्च 2017 में म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताएं 719.8 बिलियन रहीं जिसमें से अनिवासियों को जारी यूनिटें 99.8 प्रतिशत थी। शेष देयताओं में अनिवासियों की भुगतान न की गई आय/लाभांश और प्रत्यावर्तन के लिए लंबित बिक्री आय शामिल थी।

  • यूनिटों के बाजार मूल्य (23.6 प्रतिशत) में वृद्धि जो उनके अंकित मूल्य (4.0 प्रतिशत) की वृद्धि से काफी ज्यादा थी, के साथ बड़े मूल्यनिर्धारण परिवर्तनों से वर्ष 2016-17 के दौरान म्यूच्युअल फंडों कि विदेशी देयताएं बढ़ गई। परिणामस्वरूप, देयताओं के अंकित मूल्य की तुलना में बाजार मूल्य का अनुपात एक वर्ष पूर्व के 2.24 से बढ़कर मार्च 2017 में 2.66 प्रतिशत हो गया जिसने वर्ष 2016-17 के दौरान मूल्यांकन अभिलाभ की ओर संकेत किया (सारणी 1 और 2)।

  • म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी आस्तियां (मूख्य रूप से इक्विटी प्रतिभूतियां) मार्च 2017 में बढ़कर 38.7 बिलियन हो गई जो उनकी कुल देयताओं का केवल 5.4 प्रतिशत था, जिसमें यह संकेत मिला कि उन्होंने अपनी अधिकांश आस्तियां देश के अंदर ही धारित की हुई हैं। म्यूच्युअल फंड कंपनियों की निवल देयताएं मार्च 2017 में 681.1 बिलियन (10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) रही (सारणी 1 और 3)।

  • मार्च 2017 में गैर-निवासियों द्वारा धारित एमएफ यूनिट का लगभग आधा हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और मॉरीशस द्वारा धारित किया गया था। मॉरीशस द्वारा धारित यूनिटों में 48 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई जिसके साथ ही 2016-17 के दौरान भारत-मॉरीशस दोहरा कराधान परिहार करार (डीटीएए) में संशोधन करने के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए (सारणी 4 और 5)।

  • एमएफ कंपनियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और लक्ज़मबर्ग प्रमुख विदेशी निवेश स्थान बने रहे (सारणी 6)

II. आस्ति प्रबंधन कंपनियां:

  • एमएफ के साथ जुड़े एएमसी की मार्च 2017 में निवल विदेशी देयताएं 52.4 बिलियन ( 56.8 बिलियन की देनदारियां और 4.4 बिलियन की आस्तियां) (यूएस डॉलर 0.8 बिलियन) रही। एएमसी की विदेशी देनदारियां मोटे तौर पर मॉरीशस, ब्रिटेन और जापान में गैर-निवासियों की थीं, जबकि ग्वर्नसे उनकी अपेक्षाकृत छोटी विदेशी आस्तियों का मुख्य स्थान था (सारणी 7, 8 और 9)।

  • 2016-17 में एएमसी में विदेशी प्रत्यक्ष निवेशकों की पुनर्निवेशित आय (कंपनी के शुद्ध लाभ और वितरित लाभांश के बीच अंतर में उनकी हिस्सेदारी से अनुमानित) 5.3 बिलियन (पिछले वर्ष में 5.4 बिलियन) था।

वर्ष 2015-16 के लिए पिछले सर्वेक्षण के परिणाम पब्लिक डोमेन में 4 अगस्त 2016 को प्रेस प्रकाशनी के माध्‍यम से जारी किए गए थे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/635


सारणी-1: म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियां – विदेशी देयताएं व आस्तियां
मद मार्च 2016 के अंत की स्थिति मार्च 2017 के अंत की स्थिति % वृद्धि ( में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
विदेशी देयताएं 581,678 8,769 719,807 11,117 23.7
विदेशी आस्तियां 38,048 574 38,700 597 1.7
निवल देयताएं 543,630 8,195 681,107 10,520 22

टिप्‍पणी : 1. अमेरिकी डॉलर में राशि का परिकलन आरबीआई संदर्भ दर (मार्च के अंत की स्थिति) का प्रयोग करके किया जाता है।
2. देयताओं/आस्तियों का मूल्‍यांकन तब तक बाज़ार मूल्‍यों के आधार पर किया जाता है जब तक अन्‍यथा विनिर्दिष्‍ट किया जाता हो।
3. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का जोड़ कुल जोड़ में शामिल नहीं हो सकता हो।
4. उपर्युक्‍त बातें शेष सारणियों पर भी लागू होंगी।


सारणी 2: म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियां – अनिवासी भारियों द्वारा विदेशी देयताओं की धारिता
मद मार्च 2016 के अंत की स्थिति मार्च 2017 के अंत की स्थिति % वृद्धि ( में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
यूनिटों का अंकित मूल्‍य 259,440 3,911 269,801 4,167 4.0
यूनिटों का बाज़ार मूल्‍य 581,214 8,762 718,427 11,096 23.6
अन्‍य विदेशी देयताएं 464 7 1,380 21 197.4

सारणी 3: म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियां – विदेशी आस्तियां
मद मार्च 2016 के अंत की स्थिति मार्च 2017 के अंत की स्थिति % वृद्धि ( में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
इक्विटी प्रतिभूतियां 37,870 571 38,551 595 1.8
कर्ज प्रतिभूतियां 0 0 0 0 0
अन्‍य विदेशी आस्तियां 178 3 149 2 -16.3

सारणी 4: अंकित मूल्‍य पर म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च अंत 2016 मार्च अंत 2017 2017 में % हिस्सेदारी वार्षिक घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
संयुक्त अरब अमीरात 44,319 48,470 18.0 4,151 9.4
सिंगापुर 24,039 28,215 10.5 4,176 17.4
युनाइटेड किंगडम 21,654 25,003 9.3 3,349 15.5
संयुक्त राज्य अमेरिका 16,859 19,362 7.2 2,503 14.8
मॉरीशस 20,105 10,482 3.9 -9,623 -47.9
हांग कांग 5,802 6,840 2.5 1,038 17.9
ओमान 3,084 4,684 1.7 1,600 51.9
साउदी अरब 2,866 3,816 1.4 950 33.1
कनाडा 3,045 3,330 1.2 285 9.4
कीनिया 3,105 3,161 1.2 56 1.8
अन्य 114,562 116,438 43.2 1,876 1.6
कुल 259,440 269,801 100.0 10,361 4.0

सारणी 5 : बाज़ार मूल्‍य पर म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च अंत 2016 मार्च अंत 2017 2017 में % हिस्सेदारी वार्षिक घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
संयुक्त अरब अमीरात 86,244 113,436 15.8 27,192 31.5
सिंगापुर 57,964 72,248 10.1 14,284 24.6
संयुक्त राज्य अमेरिका 46,758 65,349 9.1 18,591 39.8
युनाइटेड किंगडम 42,785 57,690 8.0 14,905 34.8
मॉरीशस 53,574 50,409 7.0 -3,165 -5.9
हांग कांग 11,046 15,116 2.1 4,070 36.8
ओमान 6,854 12,281 1.7 5,427 79.2
कनाडा 10,067 11,945 1.7 1,878 18.7
साउदी अरब 5,951 9,812 1.4 3,861 64.9
कुवैत 4,774 7,519 1.0 2,745 57.5
अन्य 255,197 302,622 42.1 47,425 18.6
कुल 581,214 718,427 100.0 137,213 23.6

सारणी 6 : म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों द्वारा विदेशों में धारित इक्विटी प्रतिभूतियां – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च अंत 2016 मार्च अंत 2017 2017 में % हिस्सेदारी वार्षिक घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
संयुक्त राज्य अमेरिका 14,947 17,141 44.5 2,194 14.7
लग्जमबर्ग 18,545 16,614 43.1 -1,931 -10.4
केमैन आइलैंड 871 947 2.5 76 8.7
स्विट्जरलैंड 608 674 1.7 66 10.9
कोरिया गणराज्य 553 585 1.5 32 5.8
ताइवान 404 503 1.3 99 24.5
आयरलैंड 273 286 0.7 13 4.8
ब्राजील 506 265 0.7 -241 -47.6
जापान 287 253 0.7 -34 -11.8
संयुक्त अरब अमीरात 0 224 0.6 --- ---
अन्य 876 1,059 2.7 183 20.9
कुल 37,870 38,551 100.0 681 1.8

सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं व आस्तियां
मद मार्च अंत 2016 मार्च अंत 2017 % वृद्धि (में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
विदेशी देयताएं 45,396 684 56,777 877 25.1
विदेशी आस्तियां 3,824 58 4,352 67 13.8
निवल देयताएं 41,572 626 52,425 810 26.1

सारणी 8: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं –प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
  मार्च अंत घट-बढ़
देश 2016 2017 2017 में % हिस्सेदारी समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
मॉरीशस 9,683 14,717 25.9 5,034 52.0
युनाइटेड किंगडम 11,831 14,000 24.7 2,169 18.3
जापान 7,413 8,114 14.3 701 9.5
कनाडा 4,068 4,856 8.6 788 19.4
हांग कांग 2,194 3,713 6.5 1,519 69.2
सिंगापुर 3,373 3,176 5.6 -197 -5.8
फ्रांस 2,334 2,853 5.0 519 22.2
संयुक्त राज्य अमेरिका 1,525 2,019 3.6 494 32.4
कोरिया गणराज्य 1,278 1,399 2.5 121 9.5
केमैन आइलैंड 737 806 1.4 69 9.4
नीदरलैंड 620 700 1.2 80 12.9
अन्य 340 424 0.7 84 24.7
कुल योग 45,396 56,777 100 11,381 25.1

सारणी 9: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी आस्तियां – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
  मार्च अंत घट-बढ़
देश 2016 2017 2017 में % हिस्सेदारी समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
गवर्न्से 2,426 2,956 67.9 530 21.8
सिंगापुर 360 383 8.8 23 6.4
मॉरीशस 245 265 6.1 20 8.2
संयुक्त अरब अमीरात 52 46 1.1 -6 -11.5
श्रीलंका 4 4 0.1 0 0.0
अन्य 737 698 16.0 -39 -5.3
कुल योग 3,824 4,352 100.0 528 13.8

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष