Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का परिवर्तन

16 मई 2019

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का परिवर्तन

भारत सरकार ने 2,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि की अपनी प्रतिभूतियों का नीलामी के माध्यम से परिवर्तन की घोषणा की। परिवर्तन का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार हैं:

नीलामी की तारीख मूल (सोर्स) प्रतिभूति मूल (सोर्स) प्रतिभूति की अधिसूचित राशि (एफ़वी) नियत (डेस्टिनेशन) प्रतिभूति
20 मई 2019 8.27% जीएस 2020
(09 जून 2020 को परिपक्व)
1,000.00 करोड़ 7.26% जीएस 2029
(14 जनवरी 2029 को परिपक्व)
7.35% जीएस 2024
(22 जून 2024 को परिपक्व)
1,000.00 करोड़ 7. 62% जीएस 2039
(15 सितंबर 2039 को परिपक्व)
कुल   2000.00 करोड़  

बाजार प्रतिभागियों को दो दशमलव स्थानों तक मूल (सोर्स) प्रतिभूति की राशि और मूल एवं नियत प्रतिभूति का मूल्य देते हुए अपनी बोलियों को ई-कुबेर में प्रस्तुत करना आवश्यक है।

नीलामी एक बहु-मूल्य आधारित नीलामी होगी, अर्थात् सफल बोलियों को प्रारंभिक एवं अंतिम प्रतिभूतियों के लिए उनके संबंधित उद्धृत मूल्य पर स्वीकार किया जाएगा।

नीलामी के लिए बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 20 मई 2019 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और उसका निपटान 21 मई 2019 (मंगलवार) को किया जाएगा।

भारत सरकार के पास अधिकार है:

  • अधिसूचित राशि से कम वाले प्रस्तावों को स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में थोड़ा अधिक की खरीद।

  • बिना किसी कारण के पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी प्रस्तावों को स्वीकार या अस्वीकार करना।

लेनदेन एवं अन्य विवरणों के लिए परिचालन दिशानिर्देश अनुबंध में दिए गए हैं।

अनिरुद्ध डी. जाधव
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2694


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष