12 मई 2021
रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों की
खुला बाजार खरीद की दूसरी श्रृंखला की घोषणा की
गवर्नर के 05 मई 2021 के वक्तव्य में घोषणा किए अनुसार, रिज़र्व बैंक 20 मई 2021 को जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 1.0) के अंतर्गत ₹35,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार खरीद की दूसरी श्रृंखला आयोजित करेगा।
2. तदनुसार, रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके एक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
क्रम सं |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
सकल राशि |
1 |
IN0020190396 |
6.18% जीएस 2024 |
04-नवंबर-2024 |
₹35,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है) |
2 |
IN0020150093 |
7.59% जीएस 2026 |
11-जनवरी-2026 |
3 |
IN0020170026 |
6.79% जीएस 2027 |
15-मई-2027 |
4 |
IN0020170174 |
7.17% जीएस 2028 |
08-जनवरी-2028 |
5 |
IN0020200294 |
5.85% जीएस 2030 |
01-दिसंबर-2030 |
6 |
IN0020020106 |
7.95% जीएस 2032 |
28-अगस्त-2032 |
7 |
IN0020200245 |
6.22% जीएस 2035 |
16-मार्च-2035 |
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
-
प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।
-
सकल राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।
-
राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।
-
कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ का स्वीकार या अस्वीकार करना।
4. पात्र प्रतिभागियों को 20 मई 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोली प्रस्तुत करने चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित प्रपत्र में रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त कर के सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को जमा किये जाने चाहिए।
5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 21 मई 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/199 |