24 जनवरी 2023
25 जनवरी 2023 को ₹8,000 करोड़ की भारत सरकार की सॉवरेन हरित बॉण्ड की
बिक्री के लिए हामीदारी नीलामी
भारत सरकार ने 25 जनवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित विवरण के अनुसार सॉवरेन हरित बॉण्ड की बिक्री (निर्गम) की घोषणा की है।
दिनांक 14 नवंबर 2007 को अधिसूचित वर्तमान हामीदारी योजना के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी (पीडी) के लिए लागू हामीदारी नीलामियों में न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) तथा अतिरिक्त प्रतिस्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता की राशियाँ निम्नानुसार हैं:
(₹ करोड़) |
प्रतिभूति |
अधिसूचित राशि |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) राशि |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए एसीयू नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता |
नई जीओआई एसजीआरबी 2028 |
4,000 |
96 |
96 |
नई जीओआई एसजीआरबी 2033 |
4,000 |
96 |
96 |
हामीदारी नीलामियां 25 जनवरी 2023 (बुधवार) को एकाधिक मूल्य आधारित पद्धति का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक व्यापारी (पीडी) एसीयू नीलामी के लिए अपनी बोलियां कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में हामीदारी नीलामी के दिन पूर्वाह्न 09.00 बजे से पूर्वाह्न 09.30 बजे के बीच प्रस्तुत कर सकते हैं।
हामीदारी कमीशन, प्रतिभूतियों को जारी करने की तारीख को भारतीय रिज़र्व बैंक में संबंधित प्राथमिक व्यापारी के चालू खाते में जमा किया जाएगा।
रूपांबरा
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1602 |