Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(327 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की उधार और जमा दरें – जनवरी 2023

31 जनवरी 2023

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की उधार और जमा दरें – जनवरी 2023

जनवरी 2023 माह के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) की उधार और जमा दरों संबंधी आंकड़े।

मुख्य विशेषताएं:

उधार दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) नवंबर 2022 में 8.86 प्रतिशत से 02 आधार अंक (बीपीएस) बढ़कर दिसंबर 2022 में 8.88 प्रतिशत हो गई।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्लूएएलआर नवंबर 2022 में 9.42 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़कर दिसंबर 2022 में 9.52 प्रतिशत हो गया।

  • एससीबी की निधि आधारित उधार दर की सीमांत लागत (एमसीएलआर) का 1-वर्ष का औसत दिसंबर 2022 में 8.21 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी 2023 में 8.35 प्रतिशत हो गया।

जमा दरें:

  • एससीबी की बकाया रुपया सावधि जमा पर भारित औसत घरेलू सावधि जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) नवंबर 2022 में 5.62 प्रतिशत से 16 बीपीएस बढ़कर दिसंबर 2022 में 5.78 प्रतिशत हो गई।

रूपांबरा    
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1642


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष