Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(314 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2022

31 मार्च 2023

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2022

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2022 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए [1]

दिसंबर 2022 के अंत में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं

  • अक्तूबर-दिसंबर 2022 के दौरान भारत पर अनिवासियों के निवल दावों में 12.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई और दिसंबर 2022 के अंत में यह 374.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

  • निवल दावों में कमी भारतीयों की विदेशी देयताओं में वृद्धि (16.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों में उच्चतर वृद्धि (28.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के कारण थी (तालिका 1)।

  • 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों में वृद्धि मुख्य रूप से आरक्षित आस्तियों में 30.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के कारण हुई थी, जिसमें पिछली तिमाही में 56.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई थी।

  • दिसंबर 2022 के अंत तक भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों का हिस्सा 64.3 प्रतिशत था (तालिका 2)।

  • भारत की विदेशी देयताओं में वृद्धि के लिए व्यापार क्रेडिट और ऋण प्राथमिक योगदानकर्ता थे।

  • अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मूल्य निर्धारण करने पर अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में भिन्नता ने देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया, क्योंकि तिमाही के दौरान रुपये में 1.49 प्रतिशत की गिरावट आई।

  • कुल विदेशी देयताओं में ऋण देयताओं का हिस्सा एक तिमाही पहले के 49.8 प्रतिशत और एक वर्ष पहले के 48.4 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2022 के अंत में 50.2 प्रतिशत हो गया (तालिका 3)।

  • दिसंबर 2022 में भारत की अंतरराष्ट्रीय आस्तियां भारत की अंतरराष्ट्रीय देयताओं की 70.0 प्रतिशत रहीं, जबकि एक वर्ष पहले यह 72.5 प्रतिशत थी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1948


 

तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि दिसंबर-21 (आसं) मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (अ)
निवल आईआईपी (ए-बी) -352.4 -358.2 -355.1 -386.5 -374.5
ए. आस्तियां 928.0 920.6 891.7 847.0 875.7
1. प्रत्यक्ष निवेश 208.1 211.6 214.5 217.4 222.6
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 130.9 132.8 134.6 136.3 140.0
1.2 ऋण लिखत 77.2 78.8 79.9 81.1 82.6
2. पोर्टफोलियो निवेश 9.7 10.6 10.7 11.0 10.9
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 6.1 1.1 8.2 6.3 8.6
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 3.6 9.5 2.5 4.7 2.3
3. अन्य निवेश 76.6 91.1 77.3 85.9 79.5
3.1 ट्रेड क्रेडिट 12.9 18.6 21.1 24.7 26.1
3.2 ऋण 8.9 10.5 6.5 8.1 8.6
3.3 करेंसी और जमाराशियां 34.8 42.1 30.2 33.5 27.1
3.4 अन्य आस्तियां 20.0 19.9 19.5 19.6 17.7
4. आरक्षित आस्तियां 633.6 607.3 589.2 532.7 562.7
ख. देयताएं 1,280.4 1,278.8 1,246.8 1,233.5 1,250.2
1. प्रत्यक्ष निवेश 514.1 521.6 517.3 510.2 510.7
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 487.9 494.0 489.6 482.0 482.1
1.2 ऋण लिखत 26.2 27.6 27.7 28.2 28.6
2. पोर्टफोलियो निवेश 284.7 270.5 246.4 245.8 245.7
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 172.8 156.4 135.5 137.0 140.5
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 111.9 114.1 110.9 108.8 105.2
3. अन्य निवेश 481.6 486.7 483.1 477.5 493.8
3.1 ट्रेड क्रेडिट 113.4 118.2 123.2 123.5 126.3
3.2 ऋण 194.9 195.3 191.6 188.5 194.8
3.3 करेंसी और जमाराशियां 143.5 141.0 137.4 135.6 136.1
3.4 अन्य आस्तियां 29.8 32.2 30.9 29.9 36.6
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) 72.5 72.0 71.5 68.7 70.0

नोट:
1. आसं: आंशिक संशोधित, अ: अनंतिम
2. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।


तालिका 2: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि दिसंबर-21 (आसं) मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (अ)
ए. आस्तियां
1. प्रत्यक्ष निवेश 22.4 23.0 24.0 25.7 25.4
2. पोर्टफोलियो निवेश 1.0 1.1 1.2 1.3 1.2
3. अन्य निवेश 8.3 9.9 8.7 10.1 9.1
4. आरक्षित आस्तियां 68.3 66.0 66.1 62.9 64.3
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
बी. देयताएँ
1. प्रत्यक्ष निवेश 40.2 40.8 41.5 41.4 40.8
2. पोर्टफोलियो निवेश 22.2 21.1 19.8 19.9 19.7
3. अन्य निवेश 37.6 38.1 38.7 38.7 39.5
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

तालिका 3: भारत के विदेशी ऋण और ऋण से इतर देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि दिसंबर-21 (आसं) मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (अ)
गैर-ऋण देयताएं 51.6 50.9 50.1 50.2 49.8
ऋण देयताएं 48.4 49.1 49.9 49.8 50.2
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और सितंबर 2022 के अंत के लिए पिछली तिमाही आईआईपी 30 दिसंबर 2022 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष