Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(379 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), मार्च 2023

30 जून 2023

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), मार्च 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने मार्च 2023 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए[1]

मुख्य बातें

जमवारी-मार्च 2023 के दौरान आईआईपी:

  • 2022-23 की चौथी तिमाही के दौरान भारत पर अनिवासियों के निवल दावों में 5.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई और मार्च 2023 के अंत में यह 367.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

  • तिमाही के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों में 27.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जो भारत में विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों (21.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में वृद्धि से अधिक थी और इसके कारण अनिवासियों के निवल दावों में गिरावट आई (तालिका 1)।

  • आरक्षित परिसंपत्तियों में लगातार दूसरी तिमाही के दौरान वृद्धि हुई और मार्च 2023 में भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों में इसकी हिस्सेदारी 64.1 प्रतिशत थी (तालिका 3)।

  • प्रत्यक्ष निवेश, ऋण के साथ-साथ करेंसी और जमाराशियों में बढ़ोत्तरी के कारण तिमाही के दौरान विदेशी देयताओं में वृद्धि हुई।

  • कुल बाह्य देयताओं में ऋण और ऋण से इतर देयताओं की हिस्सेदारी लगभग बराबर की रही (तालिका 4)।

  • मार्च 2023 में भारत की अंतर्राष्ट्रीय देयताओं की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय आस्तियों का अनुपात 71.1 प्रतिशत रहा, जोकि एक तिमाही पहले 70.1 प्रतिशत था।

अप्रैल-मार्च 2022-23 के दौरान आईआईपी:

  • 2022-23 के दौरान भारत की बाह्य देयताओं और परिसंपत्तियों दोनों में गिरावट आई, बाद वाले में अधिक गिरावट होने के कारण अनिवासियों के निवल दावों में वृद्धि हुई (तालिका 1)।

  • वर्ष के दौरान निवासियों की कुल विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों में गिरावट आई क्योंकि आरक्षित परिसंपत्तियों, तथा मुद्रा और जमाराशि में कमी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश और व्यापार ऋण में वृद्धि से अधिक थी (तालिका 1)।

  • वर्ष के दौरान विदेशी देयताओं में गिरावट का प्राथमिक चालक पोर्टफोलियो निवेश बहिर्प्रवाह (निवल) था।

  • अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में भिन्नता ने देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया, जब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इसका मूल्यन किया गया।

  • कुल बाह्य देयताओं में कर्ज संबंधी देयताओं का हिस्सा मार्च 2023 में बढ़कर 50.2 प्रतिशत हो गया, जो एक वर्ष पहले 49.1 प्रतिशत था (तालिका 4)।

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों और देयताओं का अनुपात:

  • जीडीपी (वर्तमान बाजार मूल्यों पर) के अनुपात के रूप में, भारत की आरक्षित परिसंपत्तियां, निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्ति और साथ ही भारत पर अनिवासियों के दावों में 2022-23 के दौरान गिरावट आई है (तालिका 2)।

  • जीडीपी की तुलना में भारत पर अनिवासियों के निवल दावों का अनुपात मार्च 2023 में (-)11.2 प्रतिशत रहा, जबकि एक वर्ष पहले यह (-)11.7 प्रतिशत और दो वर्ष पहले (-)13.2 प्रतिशत था।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/510


तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (आसं) मार्च-23 (अ)
निवल आईआईपी (ए-बी) -358.3 -355.4 -386.6 -373.5 -367.8
ए. आस्तियां 920.5 891.6 846.9 875.7 902.8
       1. प्रत्यक्ष निवेश 211.6 214.4 217.3 222.6 225.6
               1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 132.8 134.6 136.2 140.1 142.1
               1.2 ऋण लिखत 78.8 79.8 81.1 82.5 83.5
       2. पोर्टफोलियो निवेश 10.6 10.6 11.0 10.9 11.0
               2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 1.1 8.1 6.3 8.6 5.0
               2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 9.5 2.5 4.7 2.3 6.0
       3. अन्य निवेश 91.0 77.4 85.9 79.5 87.7
               3.1 ट्रेड क्रेडिट 18.6 21.1 24.6 26.1 27.5
               3.2 ऋण 10.5 6.5 8.1 8.6 10.7
               3.3 करेंसी और जमाराशियां 42.1 30.2 33.5 27.1 30.5
               3.4 अन्य आस्तियां 19.8 19.6 19.7 17.7 19.0
        4. आरक्षित आस्तियां 607.3 589.2 532.7 562.7 578.5
बी. देयताएं 1278.8 1247.0 1233.5 1249.2 1270.6
       1. प्रत्यक्ष निवेश 521.7 517.3 510.2 510.8 523.3
              1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 494.0 489.6 482.0 482.1 493.9
              1.2 ऋण लिखत 27.7 27.7 28.2 28.7 29.4
       2. पोर्टफोलियो निवेश 268.6 244.6 244.0 243.9 243.4
              2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 156.4 135.5 137.0 140.5 139.0
              2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 112.2 109.1 107.0 103.4 104.4
       3. अन्य निवेश 488.5 485.1 479.3 494.5 503.9
               3.1 ट्रेड क्रेडिट 117.8 122.8 123.2 124.6 124.3
               3.2 ऋण 197.5 194.0 190.7 197.2 203.1
               3.3 करेंसी और जमाराशियां 141.0 137.4 135.6 136.1 141.1
               3.4 अन्य आस्तियां 32.2 30.9 29.8 36.6 35.4
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) 72.0 71.5 68.7 70.1 71.1
नोट:
1. आसं: आंशिक संशोधित, अ: अनंतिम
2. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।

तालिका 2: सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का अनुपात
(प्रतिशत)
अवधि मार्च-21 (सं) मार्च-22 (आसं) मार्च-23 (आसं)
निवल आईआईपी (ए-बी) -13.2 -11.7 -11.2
ए. आस्तियां 31.7 29.6 27.1
      1. प्रत्यक्ष निवेश 7.1 6.8 6.8
              1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 4.5 4.3 4.3
              1.2 ऋण लिखत 2.6 2.5 2.5
       2. पोर्टफोलियो निवेश 0.3 0.3 0.3
               2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 0.1 0.0 0.1
               2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 0.2 0.3 0.2
       3. अन्य निवेश 3.0 2.9 2.6
               3.1 ट्रेड क्रेडिट 0.2 0.6 0.8
               3.2 ऋण 0.5 0.3 0.3
               3.3 करेंसी और जमाराशियां 1.6 1.4 0.9
               3.4 अन्य आस्तियां 0.7 0.6 0.6
        4. आरक्षित आस्तियां 21.3 19.6 17.4
B. देयताएं 44.9 41.3 38.3
       1. प्रत्यक्ष निवेश 17.8 16.8 15.8
              1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 16.9 16.0 14.9
              1.2 ऋण लिखत 0.9 0.8 0.9
       2. पोर्टफोलियो निवेश 10.5 8.7 7.3
              2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 6.5 5.1 4.2
              2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 4.0 3.6 3.1
       3. अन्य निवेश 16.6 15.8 15.2
               3.1 ट्रेड क्रेडिट 3.7 3.8 3.8
               3.2 ऋण 7.1 6.4 6.1
               3.3 करेंसी और जमाराशियां 5.3 4.6 4.2
               3.4 अन्य आस्तियां 0.5 1.0 1.1
नोट:
1. आर: संसोधित, आसं: आंशिक संशोधित, अ: अनंतिम

तालिका 3: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (आसं) मार्च-23 (अ)
ए. आस्तियां          
       1. प्रत्यक्ष निवेश 23.0 24.0 25.7 25.4 25.0
       2. पोर्टफोलियो निवेश 1.1 1.2 1.3 1.2 1.2
       3. अन्य निवेश 9.9 8.7 10.1 9.1 9.7
       4. आरक्षित आस्तियां 66.0 66.1 62.9 64.3 64.1
आस्तियां/ देयताएं 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
बी. देयताएँ          
       1. प्रत्यक्ष निवेश 40.8 41.5 41.4 40.9 41.2
       2. पोर्टफोलियो निवेश 21.0 19.6 19.8 19.5 19.1
       3. अन्य निवेश 38.2 38.9 38.8 39.6 39.7

तालिका 4: भारत के बाह्य ऋण और ऋण से इतर देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि मार्च-22 (आसं) जून-22 (आसं) सितंबर-22 (आसं) दिसंबर-22 (आसं) मार्च-23 (अ)
ऋण से इतर देयताएं 50.9 50.1 50.2 49.8 49.8
ऋण देयताएं 49.1 49.9 49.8 50.2 50.2
कुल     100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और दिसंबर 2022 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 31 मार्च 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष