Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(333 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक में ₹2000 के बैंकनोटों को बदलने/ जमा करने की सुविधा - सोमवार, 22 जनवरी 2024 को अनुपलब्धता

19 जनवरी 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक में 2000 के बैंकनोटों को बदलने/ जमा करने की सुविधा - सोमवार, 22 जनवरी 2024
को अनुपलब्धता

भारत सरकार द्वारा घोषित अर्ध-दिवसीय अवकाश के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों1 में से किसी में भी 2000 के बैंक नोटों को बदलने/ जमा करने की सुविधा सोमवार, 22 जनवरी 2024 को उपलब्ध नहीं होगी। यह सुविधा मंगलवार, 23 जनवरी 2024 को पुनः उपलब्ध होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1709


1 अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष