Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(384 kb )
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

16 मई 2024

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से 60,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। निम्नलिखित प्रतिभूतियों को वापसी-खरीद के लिए प्रस्तुत किया जाएगा:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख
1 7.35% जीएस 2024 22 जून 2024
2 8.40% जीएस 2024 28 जुलाई 2024
3 एफ़आरबी 2024 7 नवंबर 2024
4 9.15% जीएस 2024 14 नवंबर 2024

60,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर व्यक्तिगत प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 21 मई 2024 (मंगलवार) को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाने चाहिए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 22 मई 2024 (बुधवार) को होगा।

भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:

  • व्यक्तिगत प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करने के लिए।

  • 60,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करने के लिए।

  • बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/317


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष