28 जून 2024
वर्ष 2023-24 के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन
आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2023-24 के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 3,281 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। तुलना करने के लिए इनमें 2022-23 के आंकड़े भी शामिल हैं (वेब-लिंक https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Listed%20Non-Government%20Non-Financial%20Companies)
मुख्य बातें
बिक्री
-
सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की वार्षिक बिक्री संवृद्धि 2023-24 के दौरान 4.7 प्रतिशत तक कम हो गई, जो 2022-23 में 19.8 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी, जिसमें महामारी के बाद की बहाली अवधि भी शामिल थी (तालिका 1ए)।
-
प्रमुख क्षेत्रों में, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री 2023-24 के दौरान क्रमशः 3.5 प्रतिशत, 5.5 प्रतिशत और 7.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछले वर्ष यह क्रमशः 18.0 प्रतिशत, 19.4 प्रतिशत और 33.5 प्रतिशत थी (तालिका 2ए)।
-
2023-24 के दौरान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और फार्मास्यूटिकल्स उद्योगों की बिक्री में तेजी बनी रही, लेकिन विनिर्माण क्षेत्र का समग्र कार्यनिष्पादन मुख्य रूप से रसायन और पेट्रोलियम उद्योगों के कारण प्रभावित हुआ; कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा फार्मास्यूटिकल्स को छोड़कर, सभी उप-क्षेत्रों के बिक्री संवृद्धि में मंदी दर्ज की गई (तालिका 2ए और 5ए)।
व्यय
-
इनपुट लागत दबाव में कमी और अल्प बिक्री संवृद्धि ने विनिर्माण कंपनियों द्वारा कच्चे माल पर किए जाने वाले समग्र व्यय को पिछले वर्ष से यथावत् रखा; बिक्री की तुलना में कच्चे माल का अनुपात एक वर्ष पहले के 55.8 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 54.2 प्रतिशत हो गया (तालिका 2ए, 2बी और 5ए)।
-
विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए 2023-24 के दौरान स्टाफ लागत में क्रमशः 10.8 प्रतिशत, 6.6 प्रतिशत और 15.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई; 2023-24 में आईटी कंपनियों के लिए बिक्री की तुलना में स्टाफ लागत अनुपात में कमी आई, जबकि विनिर्माण और गैर-आईटी कंपनियों के लिए इसमें वृद्धि हुई (तालिका 2ए और 2बी)।
ब्याज
लाभ
-
2023-24 के दौरान, सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों ने लाभ में दोहरे अंकों की वार्षिक संवृद्धि दर्ज की और समग्र स्तर पर मार्जिन में सुधार हुआ; विनिर्माण कंपनियों (12.4 प्रतिशत) और गैर-आईटी सेवा कंपनियों (27.9 प्रतिशत) के लिए परिचालनगत लाभ संवृद्धि में बढ़ोत्तरी हुई, जबकि आईटी कंपनियों (5.6 प्रतिशत) के लिए यह मंद रही (तालिका 1ए, 1बी और 2ए)।
-
2023-24 के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में परिचालनगत लाभ मार्जिन में सुधार हुआ; यह विनिर्माण, गैर-आईटी सेवाओं और आईटी कंपनियों के लिए क्रमशः 14.4 प्रतिशत, 22.4 प्रतिशत और 22.7 प्रतिशत रहा (तालिका 2बी)।
| तालिकाओं की सूची |
| तालिका सं. |
शीर्षक |
| 1 |
ए |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 2 |
ए |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 3 |
ए |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 4 |
ए |
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 5 |
ए |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| व्याख्यात्मक टिप्पणियां |
| शब्दावली |
नोट:
- आंकड़ों के संकलन हेतु अपनाई जाने वाली पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/589
|