Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(258 kb )
उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस

8 जुलाई 2024

उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर "उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना -भारत केएलईएमएस [पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई), सामग्री (एम) और सेवा (एस)] डेटाबेस” पर एक अद्यतन जानकारी को रखा है जिसमें डेटा मैनुअल 2024 और 1980-81 से 2022-23 की अवधि को शामिल करते हुए 27 उद्योगों के लिए उत्पादकता संबंधी समय-शृंखला डेटा को शामिल किया गया है। उक्त डेटाबेस, जिसमें एक अतिरिक्त वर्ष, अर्थात् 2022-23 के लिए केएलईएमएस डेटा शामिल है, से भारत में अलग-अलग उद्योग स्तरों पर उत्पादकता प्रवृत्तियों के विश्लेषण में सहायता मिलने की आशा है।

उद्योगवार अनुमान के साथ-साथ, उपलब्ध जानकारी के आधार पर पहली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल अर्थव्यवस्था के लिए उत्पादकता का अनंतिम अनुमान लगाने का भी प्रयास किया गया है।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/649


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष