Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

प्रेस प्रकाशनी

(331 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की विवरण पुस्तिका (हैंडबुक) 2023-24 जारी की

13 सितंबर 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की
विवरण पुस्तिका (हैंडबुक) 2023-24 जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज “भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की विवरण पुस्तिका, 2023-24” (एचबीएस) शीर्षक से अपना वार्षिक प्रकाशन जारी किया। यह प्रकाशन, शृंखला में 26वां, भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित समय शृंखला डाटा प्रसारित करता है।

वर्तमान अंक में राष्ट्रीय आय, मूल्य, मुद्रा, बैंकिंग, वित्तीय बाज़ार, सार्वजनिक वित्त, विदेशी व्यापार और भुगतान संतुलन के साथ-साथ चुनिंदा सामाजिक-आर्थिक संकेतकों से संबंधित समष्टि आर्थिक और वित्तीय परिवर्ती पर व्यापक डेटा शामिल हैं। अधिक विस्तृत और अद्यतन समय-श्रृंखला डेटा के लिए, उपयोगकर्ता आरबीआई के डेटा पोर्टल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) पर जा सकते हैं, जिसे नियमित रूप से अद्यतन किया जाता है।

उपयोगकर्ता निम्नलिखित में से किसी भी माध्यम से प्रकाशन पर प्रतिक्रिया या टिप्पणी दे सकते हैं:

प्रतिक्रिया लिंक: प्रतिक्रिया लिंक आरबीआई के डेटा पोर्टल पर उपलब्ध है।

ईमेल: dbie@rbi.org.in

डाक मेल: फीडबैक निम्नलिखित पते पर भेजा जा सकता है:

निदेशक
आंकड़ा प्रबंध और प्रसार प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-9, तीसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
मुंबई 400 051

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/1103


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष