7 अक्तूबर 2024
श्री एम. राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में पुनः
नियुक्त किया गया
केंद्र सरकार ने श्री एम. राजेश्वर राव को 9 अक्तूबर 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में पुनः नियुक्त किया है।
(पुनीत पंचोली)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/1240
|