Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

प्रेस प्रकाशनी

(349 kb )
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

4 अक्तूबर 2024

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से 25,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। वापसी-खरीद का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख
1 7.72% जीएस 2025 25 मई 2025
2 5.22% जीएस 2025 15 जून 2025
3 8.20% जीएस 2025 24 सितंबर 2025
4 5.15% जीएस 2025 09 नवंबर 2025
5 7.59% जीएस 2026 11 जनवरी 2026

25,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर अलग-अलग प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 10 अक्तूबर 2024 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाने चाहिए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 11 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार) को होगा।

भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:

  • अलग-अलग प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करने के लिए।

  • 25,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करने के लिए।

  • बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/1227


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष