10 फरवरी 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की - संशोधित राशि
रिज़र्व बैंक ने दिनांक 7 फरवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/2106 के माध्यम से 13 फरवरी 2025 को कुल ₹20,000 करोड़ की राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की थी।
2. वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के आधार पर, ओएमओ खरीद की कुल राशि को अब संशोधित कर ₹40,000 करोड़ कर दिया गया है।
3. नीलामी की शर्तें और नियम तथा खरीदी जाने वाली विभिन्न सरकारी प्रतिभूतियाँ, उपर्युक्त प्रेस प्रकाशनी में घोषित किए अनुसार अपरिवर्तित रहेंगी।
(पुनीत पंचोली)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2122 |