9 जून 2025
दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी
दिनांक 15 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/1933 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक अगली सूचना तक मुंबई में सभी कार्य दिवसों पर दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा, जिनका प्रत्यावर्तन अगले कार्य दिवस पर होगा।
2. यह निर्णय लिया गया है कि 10 जून 2025, मंगलवार को पूर्वाह्न 10:00 से पूर्वाह्न 10:30 के बीच आयोजित की जाने वाली दैनिक वीआरआर नीलामी के लिए अधिसूचित राशि ₹25,000 करोड़ होगी।
3. इसके अलावा, वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, उपर्युक्त प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से घोषित दैनिक वीआरआर नीलामी का आयोजन 11 जून 2025, बुधवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
(पुनीत पंचोली)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/514 |