Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(306 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – सितंबर 2025

30 सितंबर 2025

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – सितंबर 2025

सितंबर 2025 माह  के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में प्रस्तुत किए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) अगस्त 2025 में 8.75 प्रतिशत पर रहा (जुलाई 2025 में 8.81 प्रतिशत)।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर जुलाई 2025 में 9.38 प्रतिशत से घटकर अगस्त 2025 में 9.32 प्रतिशत हो गया।

  • एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) की माध्यिका सितंबर 2025 में 8.60 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही।

  • एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर रुपया ऋणों में बाह्य बेंचमार्क आधारित उधार दर (ईबीएलआर) से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी जून 2025 के अंत में 62.9 प्रतिशत थी (मार्च 2025 के अंत में 61.6 प्रतिशत) जबकि एमसीएलआर से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी 33.8 प्रतिशत थी (मार्च 2025 के अंत में 34.9 प्रतिशत)।

जमा दरें:

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जुलाई 2025 में 5.61 प्रतिशत से कम होकर अगस्त 2025 में 5.56 प्रतिशत हो गई।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर अगस्त 2025 में 6.87 प्रतिशत था (जुलाई 2025 में 6.92 प्रतिशत)।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1210


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष