31 अक्तूबर 2025
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अक्तूबर 2025
अक्तूबर 2025 माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में प्रस्तुत किए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) सितंबर 2025 में 8.50 प्रतिशत पर रही (अगस्त 2025 में 8.74 प्रतिशत)।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर अगस्त 2025 में 9.32 प्रतिशत से घटकर सितंबर 2025 में 9.26 प्रतिशत रह गई।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) की माध्यिका सितंबर 2025 में 8.60 प्रतिशत से कम होकर अक्तूबर 2025 में 8.55 प्रतिशत हो गई।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) सितंबर 2025 में 5.60 प्रतिशत पर रही (अगस्त 2025 में 5.56 प्रतिशत)।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर सितंबर 2025 में 6.82 प्रतिशत थी (अगस्त 2025 में 6.87 प्रतिशत)।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1429 |