बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(404 kb )
बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – नवंबर 2025

31 दिसंबर 2025

बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – नवंबर 2025

वर्ष 2025 के नवंबर माह1 के लिए 41 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) से जुटाए गए बैंक ऋण के क्षेत्रवार अभिनियोजन संबंधी आंकड़े, जो सभी एस.सी.बी. के कुल खाद्येतर ऋण का लगभग 95 प्रतिशत होता है, विवरण I और II में दिए गए हैं।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर देखें तो, खाद्येतर बैंक ऋण2 28 नवंबर 2025 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार 11.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा3, जबकि पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े (अर्थात, 29 नवंबर 2024) में यह 10.6 प्रतिशत था।

28 नवंबर 2025 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार बैंक ऋण3 के क्षेत्र-वार अभिनियोजन की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों हेतु प्रदत्त ऋण में 8.7 प्रतिशत (पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में 15.3 प्रतिशत) की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई।

  • उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में 9.6 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में यह 8.3 प्रतिशत थी। ‘सूक्ष्म एवं लघु’, और ‘मध्यम’ उद्योगों को प्रदत्त ऋण में दो अंकों में वृद्धि जारी रही। बड़े उद्योगों में, ‘आधारभूत संरचना’, ‘सभी अभियांत्रिकी’, ‘वस्त्र’, और ‘पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद एवं परमाणु ईंधन’ को बकाया ऋण में वर्ष-दर-वर्ष मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

  • सेवा क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 11.7 प्रतिशत (पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में 12.8 प्रतिशत) की दर से वृद्धि दर्ज की गई। ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों’ (एनबीएफसी) और ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर’ जैसे खंडों में वृद्धि में सुधार हुआ। ‘व्यापार’ और ‘वाणिज्यिक स्थावर संपदा’ जैसे खंडों में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि मामूली गिरावट के साथ। 

  • ‘वैयक्तिक ऋण’ खंड हेतु प्रदत्त ऋण में 12.8 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक वर्ष पहले यह 13.4 प्रतिशत थी। जहां ‘वाहन ऋण’ और ‘स्‍वर्ण आभूषणों पर ऋण’ जैसे खंड़ों में स्थिर ऋण वृद्धि बनी रही, वहीं ‘आवास’, और ‘क्रेडिट कार्ड बकाया’ में थोड़ी कमी पाई गई।  

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1808


1 आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार से संबंधित हैं, जो क्षेत्रवार और उद्योगवार बैंक ऋण (एस.आई.बी.सी.) विवरणी पर आधारित हैं।

2 खाद्येतर ऋण के आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार हेतु धारा-42 विवरणी पर आधारित हैं, जिसमें सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एस.सी.बी.) शामिल हैं।

3 आंकड़ों में बैंक के साथ गैर-बैंक के विलय के प्रभाव को शामिल किया गया है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष