Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(312 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि स्थितियों के प्रबंधन हेतु उपायों की घोषणा की

23 जनवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चलनिधि स्थितियों के प्रबंधन हेतु उपायों की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि एवं वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के आधार पर, रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में चलनिधि बढ़ाने के लिए निम्नलिखित परिचालन आयोजित करने का निर्णय लिया:

  • 25,000 करोड़ रुपए की राशि के लिए 90-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) का परिचालन 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

  • 3 वर्ष की अवधि के लिए 10 बिलियन अमरीकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी 4 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

  • 1,00,000 करोड़ की कुल राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद नीलामी 50,000 करोड़ प्रत्येक की दो किस्तों में 5 फरवरी 2026 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी।

2. प्रत्येक परिचालन से संबंधित विस्तृत अनुदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

3. रिज़र्व बैंक उभरती चलनिधि और बाज़ार स्थितियों पर निगरानी रखना जारी रखेगा तथा चलनिधि की व्यवस्थित स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1984


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष