Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(273 kb )
आरबीआई दीर्घावधि यूएसडी आईएनआर खरीद बिक्री स्वैप नीलामी के माध्यम से चलनिधि उपलब्ध करवाएगा

27 जनवरी 2026

आरबीआई दीर्घावधि यूएसडी आईएनआर खरीद बिक्री स्वैप नीलामी के माध्यम से चलनिधि उपलब्ध करवाएगा

दिनांक 23 जनवरी 2026 की प्रेस प्रकाशनी 2025-2026/1984 में की गई घोषणा के अनुसार, रिज़र्व बैंक तीन वर्ष की अवधि के लिए 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित करेगा।

नीलामी का विवरण इस प्रकार है:

स्वैप राशि
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
नीलामी की तारीख नीलामी का समय निकटवर्ती चरण/स्पॉट की तारीख भावी चरण की तारीख
10 4 फरवरी 2026 पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 6 फरवरी 2026 6 फरवरी 2029

बाजार सहभागियों को अपनी बोलियाँ उस प्रीमियम के अनुसार प्रस्तुत करनी होंगी जो वे स्वैप की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक को देने को तैयार हैं, जिसे दशमलव के दो स्थानों तक पैसे के रूप में व्यक्त करना होगा। नीलामी का कट-ऑफ प्रीमियम पर आधारित होगा। नीलामी एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी होगी, अर्थात सफल बोलियाँ उनके संबंधित उद्धृत प्रीमियम पर स्वीकार की जाएँगी।

परिचालन संबंधी दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण अनुलग्नक में दिए गए हैं।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1994


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष