Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(330 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने 16 फरवरी 2026 को मुंबई में चुनिंदा एमएसएमई और एमएसएमई संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

16 फरवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने 16 फरवरी 2026 को मुंबई में चुनिंदा एमएसएमई और एमएसएमई संघों
के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

भारतीय रिज़र्व बैंक की हितधारकों के साथ सतत सहयोग के एक भाग के रूप में, गवर्नर ने आज, मुंबई में चुनिंदा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और एमएसएमई संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उप गवर्नर, श्री टी रबी शंकर, श्री स्वामीनाथन जे और श्री एस सी मुर्मू, तथा रिज़र्व बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया।

अपने वक्तव्य में, गवर्नर ने भारत के आर्थिक परिदृश्य में एमएसएमई क्षेत्र, जिसका जीडीपी, निर्यात और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है, की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एमएसएमई के लिए समय पर और पर्याप्त औपचारिक ऋण की उपलब्धता को बढ़ाना, रिज़र्व बैंक की प्रमुख नीतिगत प्राथमिकता है। उन्होंने भारत सरकार और रिज़र्व बैंक द्वारा इस क्षेत्र के लिए किए गए कई नीतिगत एवं विनियामकीय प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने एमएसएमई को औपचारिकता प्राप्त करने, ऋण अनुशासन बनाए रखने और अपनी दीर्घकालिक आघात-सहनीयता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता के निर्माण के लिए डिजिटल भुगतान अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

संवादात्मक सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने एमएसएमई क्षेत्र में ऋण प्रवाह से संबंधित नीतिगत मुद्दों और परिचालनगत चुनौतियों पर अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव साझा किए।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2125


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष