Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(293 kb )
आरबीआई ने ओटीसी डेरिवेटिव लेनदेन के लिए विशिष्ट लेनदेन अभिज्ञापक संबंधी परिपत्र जारी किया

18 फरवरी 2026

आरबीआई ने ओटीसी डेरिवेटिव लेनदेन के लिए विशिष्ट लेनदेन अभिज्ञापक संबंधी
परिपत्र जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 23 अक्तूबर 2025 को ओटीसी डेरिवेटिव लेनदेन के लिए विशिष्ट लेनदेन अभिज्ञापक (यूटीआई) संबंधी परिपत्र का मसौदा जारी किया था, जिस पर बैंकों, बाज़ार सहभागियों और अन्य इच्छुक पार्टियों से प्रतिक्रिया मांगी गई थी। यूटीआई, ओटीसी डेरिवेटिव लेनदेन के लिए एक एकल विशिष्ट संदर्भ के रूप में कार्य करता है। यह नीति निर्माताओं को लेनदेन के वैश्विक समूहन की सुविधा देकर ओटीसी डेरिवेटिव बाज़ार का व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं की जांच की गई है और इसके परिणामस्वरूप, निदेशों को अंतिम रूप देते समय उसमें संशोधनों को उपयुक्त रूप से शामिल किया गया है। परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2138


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष