Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(400 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के मार्च 2026 दौर की शुरूआत

23 फरवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के मार्च 2026 दौर की शुरूआत1

भारतीय रिज़र्व बैंक नियमित रूप से शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) आयोजित करता रहा है। सर्वेक्षण का मार्च 2026 दौर शुरू किया जा रहा है। सर्वेक्षण में परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और व्यय पर उनकी भावनाओं के बारे में गुणात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की जाती है। यह सर्वेक्षण नियमित रूप से 19 शहरों, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और तिरुवनंतपुरम में किया जाता है। इस सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

मेसर्स हंसा रिसर्च ग्रुप प्रा. लिमिटेड, मुंबई नामक एजेंसी को भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से सर्वेक्षण के इस दौर को संचालित करने का कार्य सौंपा गया हैं। इस प्रयोजन के लिए उक्‍त एजेंसी चुनिंदा परिवारों से संपर्क करेगी तथा उनसे अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया जाता है। अन्‍य ऐसे व्‍यक्ति, जिनसे एजेंसी ने संपर्क नहीं किया हो, भी इस सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं और लिंक की हुई सर्वेक्षण सूची का प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सर्वेक्षण सूची को भरकर निम्‍नलिखित ई-मेल पते पर भेजा जा सकता है। यदि इस संबंध में कोई प्रश्‍न/ स्‍पष्‍टीकरण हो तो कृपया निम्‍नलिखित पते पर संपर्क करें:

निदेशक,
घरेलू सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-8, दूसरी मंजिल,
बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स, बांद्रा (पूर्व),
मुंबई–400 051;
फोन: 022-2657 8398, 022-2657 8332;
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2157


1 भूतपूर्व उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस)


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष