बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(461 kb )
गैर-सरकारी गैर-वित्तीय पब्लिक लिमिटेड कंपनियों का वित्त, 2024-25

30 मार्च 2026

गैर-सरकारी गैर-वित्तीय पब्लिक लिमिटेड कंपनियों का वित्त, 2024-25

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2024-25 के दौरान गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के वित्तीय कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े (https://data.rbi.org.in/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Non-Government%20Non-Financial%20Public%20Limited%20Companies) जारी किए जो कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार जो इन आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है, से प्राप्त 7,992 कंपनियों, जिनके द्वारा 2022-23 से 2024-25 तक तीन लेखांकन वर्षों के लिए भारतीय लेखा मानक (इंड-एएस) प्रारूप में रिपोर्ट किया गया है, के लेखापरीक्षित वार्षिक खातों पर आधारित हैं।

मार्च 2025 के अंत तक इन कंपनियों की कुल चुकता पूंजी (पीयूसी) 8,51,281 करोड़ थी, जो एनजीएनएफ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की कुल पीयूसी का 32.2 प्रतिशत थी।1

मुख्य बातें

बिक्री

  • चुनिंदा एनजीएनएफ़ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की निवल बिक्री में वृद्धि पिछले वर्ष के 6.3 प्रतिशत से बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई; विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की बिक्री वृद्धि 2024-25 के दौरान क्रमशः 6.3 प्रतिशत और 10.1 प्रतिशत तक बढ़ गई, जबकि पिछले वर्ष यह क्रमशः 5.0 प्रतिशत और 7.4 प्रतिशत दर्ज की गई थी (विवरण 1 और 11)।

  • सेवा क्षेत्र की बिक्री में मुख्य रूप से ‘परिवहन और भंडारण सेवाओं’ तथा ‘सूचना और संचार’ क्षेत्रों की बिक्री में विस्तार के कारण वृद्धि हुई (विवरण 11)।

व्यय

  • बिक्री में वृद्धि के अनुरूप, 2024-25 के दौरान परिचालन व्यय में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण व्यय में हुई उच्च वृद्धि थी (विवरण 1 और 11)।

लाभ

  • कच्चे माल पर अधिक व्यय के कारण कुल व्यय में वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप 2024-25 में समग्र स्तर पर परिचालन लाभ की वृद्धि 15.3 प्रतिशत से 8.4 प्रतिशत तक कम हो गई। (विवरण 1 और 11)

  • 2024-25 के दौरान कर पश्चात लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 23.1 प्रतिशत रही; यह मजबूत परिचालन से इतर आय और मध्यम कर व्यय के कारण हुआ; विनिर्माण क्षेत्र (12.8 प्रतिशत) की तुलना में सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने कर पश्चात लाभ में कहीं अधिक संवृद्धि (40.2 प्रतिशत) दर्ज की (विवरण 1, 3 और 11)।

  • 2024-25 के दौरान प्रमुख क्षेत्रों के निवल लाभ लाभ मार्जिन में सुधार हुआ (विवरण 2 और 12)।

लीवरेज

  • एनजीएनएफ़ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों ने 2024-25 में अपनी बैलेंस शीट को ऋण-मुक्त करना जारी रखा, क्योंकि 2023-24 के दौरान कुल इक्विटी की तुलना में ऋण अनुपात 32.8 प्रतिशत से घटकर 29.8 प्रतिशत हो गया (विवरण 2)।

  • ब्याज कवरेज अनुपात2 (आईसीआर), ऋण चुकौती क्षमता का एक माप, 2024-25 के दौरान सुधरकर 4.3 हो गया; विनिर्माण कंपनियों का आईसीआर बढ़कर 6.8 हो गया, और सेवा कंपनियों का 3.4 (विवरण 2 और 12)।

निधि के स्रोत और उपयोग

  • आंतरिक स्रोत निधीयन के प्राथमिक चालक बने रहे, जोकि 2024-25 के दौरान कुल धन का 57.2 प्रतिशत थे; आंतरिक स्रोतों के भीतर, आरक्षित निधि और अधिशेष में 40.8 प्रतिशत की प्रभावशाली संवृद्धि देखी गई (विवरण 5ए)।

  • सकल स्थिर आस्ति निर्माण मज़बूत बना रहा, जो 2024-25 के दौरान निधियों के कुल उपयोग में 41.1 प्रतिशत रहा। (विवरण 5बी)।

विवरणों के व्याख्यात्मक नोट्स अनुलग्नक में दिए गए हैं।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2359


1इस शृंखला में जारी किया गया पिछला डेटा 24 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें वर्ष 2022-22 से 2023-24 तक की 6,955 कंपनियों को शामिल किया गया था, जिनका मार्च 2024 के अंत में कुल पीयूसी ₹7,82,257 करोड़ (एनजीएनएफ़ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कुल पीयूसी का 55.7 प्रतिशत) था।

2आईसीआर (अर्थात ब्याज व्यय की तुलना में ब्याज और कर से पहले की आय का अनुपात) किसी कंपनी की ऋण चुकौती क्षमता का एक माप है। परिवर्ती आईसीआर के लिए न्यूनतम मूल्य 1 है


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष