1 जून 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात:
2025-26 पर सर्वेक्षण प्रारंभ किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण 2025-26 का दौर प्रारंभ किया है।
इस सर्वेक्षण में कंप्यूटर सेवा निर्यात और सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात और कारोबार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के विभिन्न पक्षों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। सर्वेक्षण के समग्र परिणामों का उपयोग भारत के बाह्य क्षेत्र संबंधी सांख्यिकी के संकलन में किया जाता है तथा इन्हें पब्लिक डोमेन पर जारी किया जाता है।
वर्ष 2025-26 के दौर के लिए सॉफ्टवेयर और आईटीईएस/बीपीओ निर्यातक कंपनियों द्वारा सर्वेक्षण प्रश्नावली भरा जाना अपेक्षित है। आईटीईएस सर्वेक्षण प्रश्नावली का प्रारूप वर्तमान दौर के लिए अद्यतन किया गया है। इस सर्वेक्षण प्रश्नावली की सॉफ्ट प्रति (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर शीर्षक 'विनियामक रिपोर्टिंग' → 'रिटर्न का नाम' → 'ITES-Survey Schedule' के तहत [या शीर्ष 'फॉर्म' के अंतर्गत (होम पेज के नीचे उपलब्ध) और उप-शीर्ष 'सर्वेक्षण'→ Computer Software and Information Technology Enabled Services (ITES) Exports for 2025-26] के अंतर्गत उपलब्ध है, जिसे विधिवत भरकर ई-मेल द्वारा प्रस्तुत किया जाना है। उक्त सर्वेक्षण को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
यह सर्वेक्षण दौर केंद्रीकृत सूचना प्रबंधन प्रणाली (सीआईएमएस) के सर्वेक्षण मॉड्यूल के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आंकड़ा सुसंगति जांच और सही प्रविष्टि करने पर स्वचालित ई-मेल पावती की सुविधा शामिल है। इसके अंतर्गत, मौजूदा एसएमएस प्रणाली के द्वारा एक्सेल-आधारित प्रतिक्रियाएँ जमा करने की सुविधा भी शामिल है।
इस प्रयोजन के लिए, उत्तरदाता संस्थाओं को दोनों प्रणालियों, अर्थात, ईमेल आईडी: surveysoftex@rbi.org.in (मौजूदा एसएमएस प्रणाली) के साथ-साथ no-reply-cims@rbi.org.in (सीआईएमएस पोर्टल के माध्यम से) से सर्वेक्षण लॉन्चिंग ईमेल प्राप्त होगा। रिपोर्टिंग संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपनी प्रतिक्रिया एक्सेल आधारित फॉर्म में ई-मेल के माध्यम से surveysoftex@rbi.org.in पर और साथ ही ई-मेल आईडी: no-reply-cims@rbi.org.in से प्राप्त लिंक के माध्यम से सीआईएमएस पोर्टल में लॉग इन करके भेजें। वैकल्पिक रूप से, रिपोर्टिंग संस्थाओं से अनुरोध है कि वे स्व-पंजीकरण लिंक (URL: https://cims.rbi.org.in/#/login?responders [क्लिक करें: नया पंजीकरण]) पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल बनाएं और सीआईएमएस पोर्टल में ऑनलाइन वेब-आधारित फॉर्म के माध्यम से प्रतिक्रिया जमा करें। यह मौजूदा एक्सेल-आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली सर्वेक्षण के अगले दौर से बंद कर दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) में निर्देश दिए गए हैं अन्य किसी भी प्रकार के प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया itesquery@rbi.org.in या निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:
निदेशक,
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम),
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-9, 5वीं मंज़िल, बान्द्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स, बान्द्रा (पूर्व),
मुंबई - 400 051
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/362
|