1 जून 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने म्यूच्युअल फंड की विदेशी देयताओं और आस्तियों पर
सर्वेक्षण प्रारंभ कियाः 2025-26 दौर
रिज़र्व बैंक ने 'म्यूच्युअल फंड की विदेशी देयताओं और आस्तियों' पर अपने वार्षिक सर्वेक्षण का 2025-26 दौर प्रारंभ किया है। यह सर्वेक्षण म्युचुअल फंड से वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च के अंत तक उनकी बाह्य वित्तीय देयताओं और आस्तियों पर जानकारी एकत्र करता है। सर्वेक्षण के संकलित परिणाम, सार्वजनिक डोमेन में प्रसारित किए जाते हैं और भारत के बाह्य क्षेत्र के आंकड़ों के संकलन में उपयोग किए जाते हैं।
म्यूच्युअल फंड से अपेक्षित है कि वे सर्वेक्षण प्रश्नावली, जो भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर [शीर्ष 'विनियामक रिपोर्टिंग' → 'रिटर्न की सूची' → 'FLA MF- Survey Schedule' के तहत [या (ii) शीर्ष ‘फॉर्म’ के (होम पेज के नीचे उपलब्ध) → ‘सर्वेक्षण’ के अंतर्गत उपलब्ध है, भरकर ई-मेल के माध्यम से 7 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करें। सर्वेक्षण अनुसूची के हिंदी और अंग्रेजी दोनों प्रारूप उपलब्ध है और रिपोर्टिंग कंपनियां उनमें से किसी का भी उपयोग कर सकती हैं।
यह सर्वेक्षण दौर केंद्रीकृत सूचना प्रबंधन प्रणाली (सीआईएमएस) के सर्वेक्षण मॉड्यूल के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आंकड़ा सुसंगति जांच और सही प्रविष्टि करने पर स्वचालित ई-मेल पावती की सुविधा शामिल है। इसके अंतर्गत, मौजूदा एसएमएस प्रणाली के द्वारा एक्सेल-आधारित प्रतिक्रियाएँ जमा करने की सुविधा भी शामिल है।
इस प्रयोजन के लिए, उत्तरदाता संस्थाओं को दोनों प्रणालियों, अर्थात, ईमेल आईडी: mf@rbi.org.in (मौजूदा एसएमएस प्रणाली) के साथ-साथ no-reply-cims@rbi.org.in (सीआईएमएस पोर्टल के माध्यम से) से सर्वेक्षण लॉन्चिंग ईमेल प्राप्त होगा। रिपोर्टिंग संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपनी प्रतिक्रिया एक्सेल आधारित फॉर्म में ई-मेल के माध्यम से mf@rbi.org.in पर और साथ ही ई-मेल आईडी: no-reply-cims@rbi.org.in से प्राप्त लिंक के माध्यम से सीआईएमएस पोर्टल में लॉग इन करके भेजें। वैकल्पिक रूप से, रिपोर्टिंग संस्थाओं से अनुरोध है कि वे स्व-पंजीकरण लिंक (URL: https://cims.rbi.org.in/#/login?responders [क्लिक करें: नया पंजीकरण]) पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल बनाएं और सीआईएमएस पोर्टल में ऑनलाइन वेब-आधारित फॉर्म के माध्यम से प्रतिक्रिया जमा करें। यह मौजूदा एक्सेल-आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली सर्वेक्षण के अगले चक्र से बंद कर दी जाएगी।
कृपया FAQs के साथ संशोधित निर्देश देखें और किसी भी प्रकार के प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया mfquery@rbi.org.in पर जाएँ अथवा निम्नलिखित से संपर्क करें:
निदेशक,
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति प्रभाग (आईआईपीडी),
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम),
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-9, 5वीं मंज़िल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व),
मुंबई-400 051
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/363 |