19 जून 2026
संशोधित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 12 फरवरी 2026 को संशोधित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना संबंधी निदेशों के मसौदे जन सामान्य / हितधारकों की प्रतिक्रिया के लिए जारी किए थे।
2. निदेशों के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच की गई है और उचित समझे गए संशोधनों को अंतिम निदेशों में शामिल कर लिया गया है। निदेशों के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया का विवरण अनुबंध में दिया गया है।
3. तदनुसार, रिज़र्व बैंक ने आज निम्नलिखित अंतिम निदेश जारी किए हैं:
-
भारतीय रिज़र्व बैंक [वाणिज्यिक बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना] निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक [लघु वित्त बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना] निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक [क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना] निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक [ग्रामीण सहकारी बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना] निदेश, 2026
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/503
|