बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(333 kb )
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

23 जून 2026

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से 30,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। वापसी-खरीद का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख
1. 7.33% जीएस 2026 30 अक्तूबर 2026
2. 5.74% जीएस 2026 15 नवंबर 2026
3. 8.15% जीएस 2026 24 नवंबर 2026
4. 8.24% जीएस 2027 15 फरवरी 2027

30,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर अलग-अलग प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 29 जून 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 30 जून 2026 (मंगलवार) को होगा।

भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:

  • अलग-अलग प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करना।

  • 30,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करना।

  • बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करना।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/522


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष