बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(297 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने उच्चस्तरीय वित्तीय अनुसंधान तथा अध्ययन केंद्र के परिसर का उद्घाटन किया

23 जून 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने उच्चस्तरीय वित्तीय अनुसंधान तथा अध्ययन केंद्र
के परिसर का उद्घाटन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने आज मुंबई में आरबीआई द्वारा प्रवर्तित संस्थान, उच्चस्तरीय वित्तीय अनुसंधान तथा अध्ययन केंद्र (कैफरल) के नए परिसर भवन का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में, गवर्नर ने कैफरल को अपने स्वयं के परिसर में स्थानांतरित होने के लिए बधाई दी और वित्तीय क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर अध्ययन, क्षमता संवर्धन और गहन अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया।

कैफरल का ध्येय बैंकिंग, वित्त और समष्टि अर्थशास्त्र में उत्कृष्टता का एक वैश्विक केंद्र बनना है, जो भारत के वित्तीय क्षेत्र में नीति निर्माण और नेतृत्व क्षमता के संवर्धन में योगदान दे। अनुसंधान के स्तर पर, कैफरल दृढ़, नीति-उन्मुख अंतर्दृष्टि उत्पन्न करता है, जबकि इसका शिक्षण कार्यक्षेत्र वित्तीय क्षेत्र के वरिष्ठ पेशेवरों के लिए क्षमता-संवर्धन सहायता प्रदान करता है। इसका संचालन आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाला शासी परिषद द्वारा जारी रहेगा।

उद्घाटन समारोह में आरबीआई के उप गवर्नर श्री स्वामीनाथन जे, डॉ. पूनम गुप्ता और श्री रोहित जैन; श्री पी. वासुदेवन, कार्यपालक निदेशक, आरबीआई (और निदेशक, कैफरल); एनआईबीएम और पर्यवेक्षक महाविद्यालय, आरबीआई के निदेशक; आरबीआई के कार्यपालक निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी; तथा कैफरल के अधिकारी उपस्थित थे।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/523


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष