Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

अब 100 के नोट संख्या पैनलों में बढ़ते आकार अंकों में होंगे

25 जून 2015

अब 100 के नोट संख्या पैनलों में बढ़ते आकार अंकों में होंगे

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नए संख्या पैटर्न के साथ महात्मा गांधी श्रृंखला – 2005 में बैंकनोट जारी किए हैं। अब इन नोटों के दोनों संख्या पैनलों में अंकों का आकार बाएं से दाएं ओर बढ़ते आकार में होंगे जबकि पहले तीन अक्षरांकीय अंक (जो अंक की शुरुआत में आते हैं) आकार में वैसे ही रहेंगे। (उदाहरण देखें)

अंकों को बढ़ते हुए आकार में छापना बैंकनोटों की एक दृश्य सुरक्षा विशेषता है ताकि आम जनता असली नोट और नकली नोट के अंतर को आसानी से समझ सके। रिज़र्व बैंक भारत सरकार के परामर्श से हमेशा भारतीय बैंकनोटों की सुरक्षा विशेषताओं में सुधार करता रहा है जिससे कि नोटों के जालीकरण को मुश्किल बनाया जा सके और आम जनता असली नोटों को आसानी से पहचान सके।

संख्‍या के बढ़ते हुए आकार वाले इन बैंकनोटों का डिजाइन नए संख्या पैटर्न को छोड़कर अन्य सभी प्रकार से महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में जारी किए गए वर्तमान 100 के बैंकनोटों के समान होगा। बैंकनोटों के अग्रभाग और पृष्ठ भाग पर "" चिह्न रहेगा, दोनों संख्या पैनलों पर इनसेट लेटर 'R' रहेगा और भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. रघुराम जी. राजन के हस्ताक्षर होंगे तथा बैंकनोट के पृष्ठभाग पर मुद्रण वर्ष '2015' मुद्रित होगा।

रिज़र्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए सभी 100 के बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अन्य सभी मूल्यवर्गों में एक चरणबद्ध तरीके से नया संख्या पैटर्न शुरू किया जाएगा।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2750


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष