Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

“श्रीमद राजचंद्र” की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 10 के सिक्के जारी करना

29 जून 2017

“श्रीमद राजचंद्र” की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 10 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा जारी 10 के सिक्‍कों को भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा। यह सिक्का भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया है।

इस सिक्के के डिजाइन का ब्यौरा भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग द्वारा जारी भारत का राजपत्र- असाधारण- भाग II - खंड 3-उपखंड (i) जी.एस.आर.641 (ई) में दिनांक 23 जून 2017 को निम्नानुसार अधिसूचित किया गया है-

अग्र भाग

सिक्के के मुख भाग पर मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा, जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" मुद्रा लेख उत्कीर्णित होगा। उसकी बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में "भारत" शब्द और दाहिनी ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे रुपया का प्रतीक "" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "10" भी होगा।

पृष्ठ भाग

सिक्के के इस भाग पर मध्य में “श्रीमद राजचंद्र” का चित्र होगा। सिक्के की ऊपरी और निचली बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में " श्रीमद राजचंद्र” और “150वीं जयंती” लिखा होगा। सिक्के की ऊपरी और निचली दाहिनी परिधि पर अंग्रेजी में “SHRIMAD RAJCHANDRA” और “150TH Birth Anniversary” लिखा होगा। श्रीमद राजचंद्र के चित्र के बाईं और दाहिनी ओर अंतरराष्ट्रीय अंकों में वर्ष “1867” और “1901” लिखा होगा।

यह सिक्का, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा है। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/3517


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष