Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(531 kb )
तिमाही सेवाएं और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण (एसआईओएस) के 32वें दौर की शुरुआत – 2021-22 की चौथी तिमाही

21 जनवरी 2022

तिमाही सेवाएं और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण (एसआईओएस) के 32वें दौर की शुरुआत –
2021-22 की चौथी तिमाही

रिज़र्व बैंक ने जनवरी - मार्च 2022 की संदर्भ अवधि के लिए तिमाही सेवाएं और मूलभूत सुविधा संभावना सर्वेक्षण (एसआईओएस) के 32वें दौर की शुरुआत की। यह सर्वेक्षण भारत में सेवाओं और मूलभूत सुविधा क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों से वर्तमान तिमाही (2021-22 की चौथी तिमाही) के लिए कारोबारी स्थिति तथा मांग की स्थिति, वित्तीय स्थिति, रोजगार की स्थिति और मूल्य की स्थिति से संबंधित निर्धारित संकेतकों पर गुणात्मक प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगामी तिमाही (2022-23 की पहली तिमाही) के लिए उनकी संभावना का आकलन करता है। कोविड-19 महामारी की वजह से निरंतर अनिश्चितता के कारण, बाद की दो तिमाहियों (2022-23 की दूसरी तिमाही और 2022-23 की तीसरी तिमाही) के लिए प्रमुख मापदंडों संबंधी संभावनाओं का आकलन करने हेतु सर्वेक्षण के इस दौर में एक अतिरिक्त ब्लॉक को शामिल किया गया है।

2. 30 वें दौर अर्थात 2021-22 की दूसरी तिमाही के लिए परिणाम 8 अक्तूबर 2021 को सार्वजनिक डोमेन में जारी किए गए थे। 31 वें दौर के सर्वेक्षण के परिणाम शीघ्र जारी किए जाएंगे।

3. मेसर्स जेनेसिस मैनेजमेंट एण्ड मार्केट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को जनवरी - मार्च 2022 तिमाही के लिए सर्वेक्षण करने हेतु रिज़र्व बैंक की ओर से प्राधिकृत किया गया है। हालांकि, एजेंसी चुनिंदा कंपनियों से संपर्क करेगी, लेकिन सेवा और मूलभूत सुविधा क्षेत्र की अन्य कंपनियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे बैंक की वेबसाइट से सर्वेक्षण प्रश्नावली, जिसे ‘फार्म’ शीर्ष (रिज़र्व बैंक के होम पेज पर बिल्कुल नीचे ‘अन्य लिंक’ देखें) और ‘सर्वेक्षण’ उपशीर्ष में रखी गई है, डाउनलोड करके इस सर्वेक्षण में भाग लें। विधिवत भरी हुई प्रमाणित सर्वेक्षण प्रश्नावली इसमें दिए गए संपर्क ब्यौरों के अनुसार ई-मेल द्वारा भेजी जा सकती है।

4. प्रतिक्रिया देने वालों की पहचान नहीं बताई जाएगी।

5. किसी भी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमें निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:

निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स,
बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051,
फोन: 022-26578664, 022-26572197
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1581


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष