22 अप्रैल 2022
त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (आईओएस) का आरंभ: अप्रैल-जून 2022 (98 वां दौर)
रिज़र्व बैंक ने अप्रैल-जून 2022 की संदर्भ अवधि के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (आईओएस) का 98 वां दौर आरंभ किया है। सर्वेक्षण चालू तिमाही (2022-23 की पहली तिमाही) के लिए कारोबारी मनोभावों और आगामी तिमाही (2022-23 की दूसरी तिमाही) के लिए प्रत्याशाओं का आकलन करता है जो मांग स्थितियों, वित्तीय स्थितियों, रोजगार स्थितियों तथा मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के समूह पर गुणवत्तापूर्ण प्रत्युत्तरों पर आधारित है। यह सर्वेक्षण विनिर्माण क्षेत्र के कार्यनिष्पादन में उपयोगी अंतर्दृष्टि उपलब्ध कराता है। कोविड-19 महामारी के कारण जारी अनिश्चितता के परिणामस्वरूप, इस दौर में प्रमुख मापदंडों पर संभावनाओं का आकलन करने के लिए अगली दो तिमाहियों (2022-23 की तीसरी तिमाही और 2022-23 की चौथी तिमाही) के लिए एक अतिरिक्त ब्लॉक को शामिल किया गया है।
2. 97 वां दौर अर्थात्, 2021-22 की चौथी तिमाही के परिणाम 8 अप्रैल 2022 को सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित किए गए थे।
3. मैसर्स जेनेसिस मैनेजमेंट एंड मार्केट रिसर्च प्रा. लिमिटेड को भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से अप्रैल-जून 2022 तिमाही का सर्वेक्षण करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। यह एजेंसी चुनिंदा कंपनियों से संपर्क करेगी, अन्य विनिर्माण कंपनियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड कर इस सर्वेक्षण में भाग ले सकती हैं, यह सर्वेक्षण प्रश्नावली ‘फॉर्म’ शीर्ष (आरबीआई होम पेज पर बिल्कुल नीचे ‘अन्य लिंक” देखें) और ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष के अंतर्गत रखी गई है। विधिवत भरी हुई अधिप्रमाणित सर्वेक्षण प्रश्नावली को सर्वेक्षण प्रश्नावली में दिए गए संपर्क ब्यौरे पर ई-मेल से भेजा जा सकता है।
4. प्रतिक्रिया देने वालों की पहचान नहीं बताई जाएगी।
5. किसी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:
निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051,
फोन: 022-26578386, 022-26572197,
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/98 |