Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(275 kb )
रिज़र्व बैंक ने विनियामक सैंडबॉक्स के तहत चौथी कोहार्ट खोलने की घोषणा की

6 जून 2022

रिज़र्व बैंक ने विनियामक सैंडबॉक्स के तहत चौथी कोहार्ट खोलने की घोषणा की

रिज़र्व बैंक ने 8 अक्तूबर 2021 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से विनियामक सैंडबॉक्स (आरएस) के तहत चौथे कोहार्ट के लिए विषय के रूप में 'वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम और न्यूनीकरण' की घोषण की थी। अब यह पात्र संस्थाओं के लिए चौथे कोहार्ट हेतु आवेदन विंडो खोलने की घोषणा करता है।

2. चौथे कोहार्ट के लिए आवेदन 15 जून 2022 से 1 अगस्त 2022 तक प्रस्तुत किया जा सकते हैं। संलग्नक (अधिकतम आकार 10 एमबी) के साथ आवेदन की स्कैन प्रति, ईमेल के माध्यम से भेजी जा सकती है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/316


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष