बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रकाशन



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (320.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

2 मार्च 2026

अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर तीसरी तिमाही, अर्थात 2025-26 के अक्तूबर-दिसंबर के लिए भुगतान संतुलन (बीओपी) संबंधी आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत तालिका 1 में दिए गए हैं:

तालिका 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत*
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें अप्रैल-दिसंबर 2024 अप्रैल-दिसंबर 2025
I.   चालू खाता शेष -36.7 -30.2
II.   पूंजी लेखा (निवल राशि) (ए से एफ़ तक) 22.9 -0.6
  ए. विदेशी निवेश (i+ii) 10.0 -1.3
    (i) प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 0.6 3.0
    (ii) पोर्टफोलियो निवेश 9.4 -4.3
  बी. बैंकिंग पूंजी -0.8 1.0
      जिसमें से: एनआरआई जमाराशियां 13.3 11.1
  सी. अल्‍पावधिक ऋण 11.6 15.3
  डी. बाह्य सहायता 4.2 1.0
  ई. बाह्य वाणिज्यिक उधार 7.9 6.7
  एफ. पूंजी लेखा में शामिल अन्‍य मदें -10.0 -23.4
III.   मूल्यन परिवर्तन 3.1 50.2
IV.   कुल (I+II+III) @
आरक्षित निधि में वृद्धि (+) / आरक्षित निधि में कमी (-)
-10.7 19.4
*: बीओपी के पुराने फार्मेट (बीपीएम5) पर आधारित हैं जो चालू खाते और पोर्टफोलियो निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर के अंतरणों के संव्यवहार में नए फार्मेट (बीपीएम6) से भिन्न हो सकते हैं।
@: अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है।
नोट: 'पूंजी लेखा में अन्‍य मदें' के अंतर्गत 'भूल और चूक' के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधियां, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्‍त ऐसे अग्रिम, जिसमें शेयर का निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियां, जिन्‍हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है और रुपया मूल्‍यवर्गित ऋण शामिल हैं।

भुगतान संतुलन के आधार पर (अर्थात्, मूल्यन प्रभावों को छोड़कर), अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में 13.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 30.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी हुई। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में सांकेतिक आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों सहित) अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 19.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसमें 10.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (तालिका 2)।

तालिका 2: आरक्षित निधियों में परिवर्तन की तुलनात्‍मक स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें अप्रैल-दिसंबर 2024 अप्रैल-दिसंबर 2025
1. विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़
(मूल्यन प्रभावों सहित)
-10.7 19.4
2. मूल्यन प्रभाव
[अभिलाभ (+)/हानि (-)]
3.1 50.2
3. बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) -13.8 -30.8
नोट: आरक्षित निधियों में बढ़ोतरी (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-)
अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है।

मूल्यन अभिलाभ, जो मुख्य रूप से स्वर्ण की उच्च मूल्य, प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का मूल्यह्रास और निम्न बांड प्रतिफल को दर्शाता है, में अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 50.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई, जो अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 3.1 बिलियन अमरीकी डॉलर थी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2202


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष