Click here to Visit the RBI’s new website

प्रकाशन

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण

आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने जुलाई 2021 चक्र के उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (CCS)1 के परिणाम जारी किए। कोविद-19 महामारी के चलते यह सर्वेक्षण तेरह बड़े शहरों – अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम - में जून 28 से जुलाई 9, 2021 के बीच, जहां भी संभव हो सका, आमने सामने के साक्षात्कार द्वारा एवं अन्य स्थानों पर टेलीफोनिक साक्षात्कार के द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और पारिवारिक इकाइयों की आय और व्यय के संबंध में धारणाएं और अपेक्षाएं 5,384 पारिवारिक इकाइयों से प्राप्त की गईं।2

विशेष:

I. वर्तमान अवधि के लिए उपभोक्ता विश्वास कमजोर रहा और वर्तमान स्थिति सूचकांक (CSI)3 पिछले सर्वेक्षण दौर में दर्ज किए गए सर्वकालिक निम्न स्तर के आसपास रहा क्योंकि अधिकांश परिवारों ने एक साल पहले की तुलना में कम आय और उच्च स्तर की कीमत की सूचना दी थी (चार्ट 1 तथा तालिका 3 एवं 5)।

II. कोविद-19 महामारी की दूसरी लहर के क्षीण होने के पश्चात सामान्य आर्थिक स्थिति और रोजगार परिदृश्य के दृष्टिकोण में पर्याप्त सुधार हुआ, जिसके चलते भविष्य की अपेक्षाओं का सूचकांक (FEI) आशावादी क्षेत्र में लौट आया; उत्तरदाताओं को भविष्य में घरेलू आय पर अधिक विश्वास है (तालिका 1 और 2)।

Chart 1

नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फाइल देखें

III. कुल खर्च पर धारणा अपरिवर्तित रही क्योंकि आवश्यक वस्तुओं पर अधिक खर्च गैर-आवश्यक व्यय में गिरावट से संतुलित हो गयी; उपभोक्ताओं को आने वाले वर्ष में विवेकाधीन व्यय में और संकुचन की उम्मीद है (तालिका 6, 7 और 8)।


Table 1: Perceptions and Expectations on the General Economic Situation
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Jul-20 11.9 10.3 77.8 -65.9 44.3 13.5 42.2 2.1
Sep-20 9.0 11.4 79.6 -70.6 50.1 15.1 34.8 15.3
Nov-20 11.0 11.5 77.5 -66.5 50.9 13.9 35.2 15.7
Jan-21 14.3 13.6 72.2 -57.9 52.6 16.1 31.3 21.3
Mar-21 12.1 11.9 76.0 -63.9 44.0 17.3 38.7 5.3
May-21 6.5 12.1 81.4 -75.0 33.2 15.3 51.5 -18.3
Jul-21 9.4 12.1 78.5 -69.1 39.7 15.8 44.5 -4.8

Table 2: Perceptions and Expectations on Employment
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Jul-20 13.0 8.9 78.1 -65.1 48.6 13.3 38.2 10.4
Sep-20 10.1 8.1 81.7 -71.6 54.1 14.3 31.6 22.5
Nov-20 11.0 9.5 79.5 -68.5 52.0 14.9 33.1 18.9
Jan-21 13.1 11.5 75.4 -62.3 55.3 16.1 28.6 26.7
Mar-21 12.9 11.8 75.3 -62.4 46.7 17.3 36.0 10.7
May-21 7.2 10.8 82.1 -74.9 35.4 16.1 48.5 -13.0
Jul-21 10.3 11.3 78.4 -68.2 42.2 16.5 41.3 0.9

Table 3: Perceptions and Expectations on Price Level
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 79.7 16.7 3.6 -76.2 71.6 18.3 10.1 -61.5
Sep-20 82.9 14.6 2.5 -80.4 69.5 20.5 10.0 -59.5
Nov-20 89.7 9.0 1.4 -88.3 70.5 17.4 12.1 -58.4
Jan-21 88.6 9.6 1.7 -86.9 73.2 17.1 9.7 -63.5
Mar-21 93.8 5.0 1.2 -92.6 75.0 14.4 10.6 -64.4
May-21 90.6 7.8 1.6 -89.0 73.9 16.4 9.7 -64.3
Jul-21 93.1 5.6 1.3 -91.9 71.3 16.9 11.8 -59.5

Table 4: Perceptions and Expectations on Rate of Change in Price Level (Inflation)*
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 79.8 15.6 4.5 -75.3 76.4 18.6 5.0 -71.4
Sep-20 83.0 13.1 3.9 -79.1 75.9 19.6 4.6 -71.3
Nov-20 88.3 8.9 2.8 -85.5 78.3 16.7 4.9 -73.4
Jan-21 83.5 13.4 3.1 -80.4 77.7 17.2 5.0 -72.7
Mar-21 88.8 8.5 2.7 -86.1 81.1 14.3 4.5 -76.6
May-21 87.2 10.3 2.5 -84.7 79.3 16.7 4.0 -75.3
Jul-21 87.9 10.4 1.7 -86.3 79.7 16.3 4.0 -75.8
*Applicable only for those respondents who felt price has increased/price will increase.

Table 5: Perceptions and Expectations on Income
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 8.3 28.9 62.8 -54.5 43.5 39.3 17.2 26.3
Sep-20 8.9 28.4 62.7 -53.8 53.2 36.7 10.0 43.2
Nov-20 8.4 28.5 63.1 -54.7 51.0 38.3 10.7 40.3
Jan-21 9.9 29.2 60.9 -51.0 51.3 38.8 9.9 41.4
Mar-21 7.9 30.5 61.6 -53.7 46.4 40.7 13.0 33.4
May-21 8.4 33.1 58.5 -50.1 42.5 42.1 15.5 27.0
Jul-21 6.8 27.4 65.9 -59.1 44.5 41.6 13.9 30.6

Table 6: Perceptions and Expectations on Spending
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 48.1 34.7 17.2 30.8 60.2 29.2 10.6 49.6
Sep-20 47.2 31.8 21.1 26.1 65.3 27.5 7.2 58.1
Nov-20 55.6 28.5 15.9 39.7 69.1 24.9 6.1 63.0
Jan-21 53.3 28.9 17.8 35.5 66.4 26.7 6.8 59.6
Mar-21 56.6 24.9 18.4 38.2 67.0 25.3 7.7 59.3
May-21 50.6 30.3 19.2 31.4 60.5 29.9 9.6 50.9
Jul-21 51.9 27.7 20.5 31.4 62.1 28.7 9.3 52.8

Table 7: Perceptions and Expectations on Spending- Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 64.0 23.9 12.1 51.9 69.4 22.9 7.7 61.7
Sep-20 61.4 23.9 14.7 46.7 71.9 22.8 5.3 66.6
Nov-20 68.7 20.0 11.3 57.4 75.6 19.2 5.2 70.4
Jan-21 68.6 20.0 11.4 57.2 73.6 21.6 4.8 68.8
Mar-21 71.1 16.0 12.9 58.2 74.6 20.0 5.4 69.2
May-21 63.2 22.3 14.5 48.7 68.1 24.6 7.3 60.8
Jul-21 66.2 19.0 14.8 51.4 71.0 22.1 7.0 64.0

Table 8: Perceptions and Expectations on Spending- Non-Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Jul-20 9.2 29.4 61.4 -52.2 22.2 37.9 39.9 -17.7
Sep-20 10.7 29.5 59.8 -49.1 31.3 37.4 31.4 -0.1
Nov-20 11.2 27.9 60.9 -49.7 28.7 37.3 34.0 -5.3
Jan-21 13.3 27.1 59.7 -46.4 27.5 36.7 35.8 -8.3
Mar-21 11.9 29.5 58.5 -46.6 24.7 38.3 37.1 -12.4
May-21 8.7 31.5 59.7 -51.0 22.2 40.7 37.1 -14.9
Jul-21 8.4 27.2 64.4 -56.0 21.5 37.9 40.6 -19.2

1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर जून 4, 2021 को जारी किए गए थे।

2 पिछले सर्वेक्षण दौरों के लिए यूनिट-स्तर डेटा बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (वेबलिंक: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=unitLevelData)

3 CSI और FEI को आर्थिक स्थिति, आय, व्यय, रोजगार और मूल्य स्तर के लिए क्रमशः मौजूदा (एक वर्ष पहले के मुक़ाबले) तथा एक वर्ष आगे की शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। CSI/FEI = 100 + उपरोक्त मानकों के शुद्ध प्रतिक्रियाओं का औसत।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष