भारतीय रिज़र्व बैंक सुभाष ब्रिज स्टाफ क्वार्टर्स, अहमदाबाद में क्लास-III फ्लैट्स में किचन प्लेटफॉर्म के नीचे मॉड्यूलर किचन बास्केट - कारकस्स (Carcasses) की व्यवस्था एवं स्थापना करवाने का कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है।
2. ई-निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि॰ के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्मय से पूरी की जाएगी।
3. उपयुक्त कार्य की अनुमानित लागत सभी करों सहित ₹ 38.26 लाख (केवल अड़तीस लाख छब्बीस हजार) है।
4. निविदाकारों के लिए पात्रता मानदंड
(ए) केवल वे निविदाकार जो निम्नानुसार पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वही उपर्युक्त कार्य की निविदा प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
(i) |
पिछले अनुभव की अवधि |
• जनवरी 2019 को समाप्त होने वाले पिछले पांच वर्षों के दौरान इसी तरह के कार्यों को निष्पादित करने का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
• आवेदक को पिछले 5 वर्षों के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य के विवरण के साथ अपनी ग्राहक सूची प्रस्तुत करनी होगी।
• आवेदक को 5 वर्षों के न्यूनतम अनुभव के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। |
(ii) |
प्रत्येक पूर्ण किए गए कार्य का न्यूनतम मूल्य |
• इस निविदा को आमंत्रित किए जाने वाले महीने से पहले महीने में समाप्त वर्ष तक पिछले 5 वर्षों के दौरान सफलतापूर्वक पूरे किए गए इसी प्रकार के कार्यों का अनुभव (फरवरी 2014 से जनवरी 2019) अनुभव इस निविदा के साथ प्रस्तुत करना होगा।
• पिछले 5 वर्षों के दौरान इसी तरह के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसका ब्योरा निम्नवत है:
(ए) इसी प्रकार के तीन कार्यों में से प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत की 40% राशि अर्थात रु. 15,30,400/- से कम नहीं होनी चाहिए या
(बी) इसी प्रकार के दो कार्यों में से प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत की 50% राशि अर्थात रु. 19,13,000/- से कम लागत नहीं होनी चाहिए या
(सी) इसी प्रकार के एक कार्य की लागत अनुमानित लागत की 80% राशि अर्थात रु. 30,60,800/- से कम नहीं होनी चाहिए |
(iii) |
वार्षिक टर्नओवर |
(ए) यदि प्रस्तावित कार्य की पूर्णता अवधि 1 वर्ष तक हो तो 31 मार्च को समाप्त पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अनुमानित लागत का 100% न्यूनतम वार्षिक टर्न-ओवर अर्थात रु. 38.26 लाख या इससे अधिक होना चाहिए।
बी) यदि प्रस्तावित कार्य की पूर्णता अवधि 1 वर्ष से अधिक तथा 2 वर्ष तक हो तो 31 मार्च को समाप्त पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अनुमानित लागत का 50% का न्यूनतम वार्षिक टर्न-ओवर अर्थात रु. 19,13,000/- या इससे अधिक होना चाहिए।
सी) यदि प्रस्तावित कार्य की पूर्णता अवधि 2 वर्ष से अधिक हो तो 31 मार्च को समाप्त पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अनुमानित लागत का 30% न्यूनतम वार्षिक टर्न-ओवर अर्थात रु. 11,47,800/- या इससे अधिक होना चाहिए। |
(iv) |
ऋण-शोधन क्षमता (सॉल्वेंसी) |
यदि अनुमानित लागत कार्य की अनुमानित लागत के लोवर बैंड तथा अपर बैंड के बीच है अपर बैंड के समतुल्य राशि के कार्य के लिए सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। |
(v) |
सर्विस सेट-अप |
बिक्री के बाद सेवा प्रदान करने के लिए संपूर्ण सर्विस सेट-अप अहमदाबाद में उपलब्ध करवाना होगा। |
(बी) निविदाकार द्वारा एसएसटीसी पोर्टल (MSTC Portal) पर भाग- I प्रस्तुत करने के दौरान निम्नानुसार पात्रता-पूर्व दस्तावेजों को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, ताकि बैंक निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के संबंध में उसकी पात्रता के बारे में संतुष्ट हो सके।
क्रमांक |
विवरण |
1. |
विस्तृत वर्क-ऑर्डर की प्रतियां जिसमें कार्य का दायरा और मूल्य दर्शाया गया हो |
2. |
अर्हक कार्य (qualifying works) के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र |
3. |
सभी ब्योरों के साथ पिछले 5 वर्षों के दौरान पूरा किए गए कार्यों की सूची |
4. |
पिछले 3 वर्षों के टर्नओवर का वित्तीय विवरण |
5. |
कार्य के समतुल्य राशि का बैंक का सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। |
जो निविदाएं उपर्युक्त मानदंडों को पूरा नहीं करते तथा जिनके साथ अपेक्षित दस्तावेज संलग्न न हों, उन्हें खारिज कर दिया जाएगा।
5. सभी इच्छुक फर्मों / ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से MSTC Ltd के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा।
6. ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
a. कार्यो का विवरण |
सुभाष ब्रिज स्टाफ क्वार्टर्स, अहमदाबाद में क्लास-III फ्लैट्स में किचन प्लेटफॉर्म के नीचे मॉड्यूलर किचन बास्केट - कारकस्स (Carcasses) की व्यवस्था एवं स्थापना करवाने का कार्य |
b. ई-निविदा नंबर |
भारतीय रिजर्व बैंक/अहमदाबाद/सम्पदा/122/2018-19/ET/242 |
c. ई-निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन भाग I - टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
d. ई-निविदा का प्रकार |
पब्लिक निविदा |
e. एनआईटी डाउनलोड हेतु पक्षकारों के लिए उपलब्ध तिथि |
15 फ़रवरी, 2019 |
i) अनुमानित लागत
ii) बयाना जमाराशि (EMD)
iii) ट्रांजैक्शन शुल्क :
(अप्रतिदेय) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को निविदाकर्ताओं द्वारा अलग से भुगतान किया जाना है) महत्वपूर्ण टिप्पणी: |
₹38.26 लाख (₹अड़तीस लाख छब्बीस हजार केवल)
(सिविल कार्य)
₹76,520/- (₹ छिहतर हजार पांच सो बीस केवल)
(भारतीय रिजर्व बैंक अहमदाबाद के पक्ष में केवल एनईएफटी के माध्यम से अकाउंट नंबर : 186003001 & IFSC – RBIS0AHPA01 मे NIT मे गई दिनांक और उस से पहेले जमा करवाना है।
₹2258/- (18% की दर से जीएसटी सहित)
(अप्रतिदेय) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को निविदाकर्ताओं द्वारा अलग से भुगतान किया जाना है) |
f. ई-निविदा शुल्क |
शून्य |
g. बयाना जमाराशि (ईएमडी) प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि
(एनईएफटी के माध्यम से) |
08 मार्च, 2019 |
h.वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
15 फ़रवरी , 2019 |
i. टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
11 मार्च, 2019 को 15:00 बजे तक |
j. भाग-I (अर्थात टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय भाग-II अर्थात मूल्य बोली के खुलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
11 मार्च, 2019 को 16:00 बजे तक |
7. बैंक किसी भी कारण के बिना किसी भी या सभी निविदाओं कोस्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
नोट करे : सभी निविदाकार कृपया ध्यान दें कि भविष्य में जारी किए जाने पर निविदामें कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र केवल आरबीआई वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी और समाचारपत्र में प्रकाशित नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
गुजरात एव्म केंद्र शासित प्रदेश दीव और दादरा और नगर हवेली |