Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



रद्दी (लकड़ी के बक्से, गत्ते के बक्से, प्लास्टिक तथा स्टील की पत्तियाँ, और हाइड्रोलिक तेल लोहे के ड्रम के साथ) की बिक्री के लिए, चंडीगढ़ - 01 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020

भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर -17, चंडीगढ़ 160017 द्वारा रद्दी (लकड़ी के बक्से, गत्ते के बक्से, प्लास्टिक तथा स्टील की पत्तियाँ (ठेकेदार द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैग में), और हाइड्रोलिक तेल लोहे के ड्रम के साथ) की बिक्री हेतु, 01 अप्रैल 2019 से बारह महीने की अवधि के लिए, सील बंद कोटेशन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता महाप्रबंधक, निर्गम विभाग, रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, चंडीगढ़ - 160017 के पास उपलब्ध निर्धारित निविदा/आवेदन प्रपत्र (भाग I और भाग II) में आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त निविदा के लिए निविदा/आवेदन पत्र (भाग I और भाग II) को बैंक की वेबसाइट: www.rbi.org.in पर उपलब्ध लिंक "निविदा" के तहत भी डाउनलोड किया जा सकता है।

उपरोक्त कार्य हेतु कोटेशन राशि (जीएसटी को छोड़कर, यदि लागू हो) को केवल सीलबंद लिफाफे जिसके ऊपर "रद्दी (लकड़ी के बक्से, गत्ते के बक्से, प्लास्टिक और स्टील की पत्तियाँ, और हाइड्रोलिक तेल लोहे के ड्रम के साथ) की बिक्री के हेतु कोटेशन” लिखा हो “महाप्रबंधक, निर्गम विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17, चंडीगढ़ - 160017” के पास 11 मार्च, 2019 के दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। तय तारीख और समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

निविदा और इसकी नियम व शर्तों के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए आवेदक निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, चंडीगढ़ - 160017 या 0172-2721923 पर संपर्क कर सकते हैं।

[नोट: सभी निविदाकर्ता को यह ध्यान रखना चाहिए कि भविष्य में, जारी किए गए निविदा में कोई भी संशोधन / सुधार, केवल RBI की वेबसाइट (अंग्रेजी) पर अधिसूचित किया जाएगा तथा किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। बैंक को कोई भी कारण बताए बिना, किसी भी या सभी निविदाओं को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।]

क्षेत्रीय निदेशक

दिनांक: 18 मार्च 2019
स्थान : चंडीगढ़


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष